Hazaribagh में हाथियों के आतंक से एक और मौत,धारा 163 लागू

Hazaribagh: हाथियों के आतंक –  झारखंड में हाथियों का आतंक जारी है, झारखंड के कई राज्यों में हाथियों के झुंड ने कई लोगों की जान ले ली है। एक बार फिर Hazaribagh में गुस्साए हाथियों का आतंक देखने को मिला है। हाथियों के एक झुंड ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया है।

हाथियों के आतंक – रात 9 बजे का है मामला

बता दें मामला Hazaribagh चुरचू प्रखंड के बेहरा पंचायत के कजरी के भुरकुंडा टोला का है। देर शाम लगभग 9 बजे के आसपास पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस गया और गांव में तोड़फोड़ शुरु कर दी। एक कच्चे घर को जब हाथियों ने तोड़ा तब वहां सो रही एक महिला उसका शिकार हो गई। महिला की मौत हो गई और उसके पति को भी हाथी ने अपना शिकार बना लिया।

Read More:किशोरी ने की आत्महत्या, औरंगाबाद पुलिस जांच में जुटी…

गांव में धारा 163 लागू

इस बारे में Hazaribagh सदर एसडीओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुरचू प्रखण्ड अंतर्गत गोंदवार क्षेत्र में हाथी हमले की यह अत्यंत दुखद घटना घटित है, जिसमें अब तक सात लोगों की जान चली गई। घटना के बाद गोंदवार एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र होने की सूचना प्राप्त हुई है, इसे देखते हुए धारा 163 लगाया गया है।

हजारीबाग उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

Hazaribagh उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने हाथी हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक की। पदाधिकारी ने बताया कि स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा हाथियों के आक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...