JPSC 45 बैकलॉग पदों पर जल्द जारी करेगा विज्ञापन, अभ्यर्थी रहें तैयार,चुनाव के बाद….

Jharkhand: झारखंड के JPSC अभ्यर्थियों के लिए अचेछी खबर सामने आई है। दरअसल, निकाय चुनाव के बाद बैकलॉग पदों पर अभ्यर्थियों के लिए आयोग के तरफ से बहाली निकाली जानी है। राज्य सरकार द्वारा JPSC को पहले के इन 45 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अनुरोध किया जा चुका है।

राज्य सरकार ने JPSC से किया था अनुरोध

बता दें झारखंड सरकार ने JPSC से साल 2023 और 2024 के कुल 103 पदों को भरने के लिए नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया था, साथ ही 45 बैकलॉग पदों को भी भरने का अनुरोध किया था।

आचार संहिता खत्म होने के बाद जारी होगा विज्ञापन

राज्य सरकार के इस अनुरोध को स्वीकारते हुए आयोग ने 2023 और 2024 के रिक्त पदों के लिए विज्ञापन (1/2026) प्रकाशित किया था, लेकिन 45 बैकलॉग पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने से पहले ही झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई। चुनाव की घोषणा होने के कारण आयोग विज्ञापन प्रकाशित नहीं कर सका।  ताजा अपडेट के अनुसार अब आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के जेपीएससी इन 45 बैकलॉग पदों के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है।

8 मार्च को पीटी परीक्षा आयोजित है

राज्य के अभ्यर्थियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी वहीं बता दें 8 मार्च को JPSC की पीटी परीक्षा भी होने वाली है और 29 मार्च को जेट एग्जाम की भी घोषणा कर दी गई है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...