हथियारबंद डकैतों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर में किया भीषण डकैती

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। कन्हौली थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित भाषर गांव में बीती रात हथियारबंद डकैतों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक अपराधी शुक्रवार की देर रात अचानक घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया।

डकैतों ने घर में जमकर उत्पात मचाया और लाखों नकद, सोने, चांदी के गहने लेकर हुए फरार

आपको बता दें कि डकैतों ने घर में जमकर उत्पात मचाया और लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान इलाके में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने कई बम विस्फोट भी किए, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Sitamarhi Chori 1 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही SP अमित रंजन स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया

दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित रंजन स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है ताकि विस्फोट और लूट से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Sitamarhi Chori 22Scope News

यह भी पढ़े : मां-पिता को बंधक बना हथियार के बल पर डॉक्टर के घर डकैती

अमित कुमार की रिपोर्ट

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...