किराना दुकान में डकैतों ने मचाया तांडव, विरोध करने पर की गोलीबारी

अररिया : अररिया के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बलचंदा गांव में रविवार की देर रात एक किराना दुकान में डकैतों ने तांडव मचाया है। 15 की संख्या में हथियार से लैश अपराधियों ने दुकानदार द्वारा विरोध करने पर गोलीबारी और बमबाजी की है जिसमें दुकानदार का बेटे के बांह में गोली लग गई जबकि दो अन्य लोग बम के छर्रे से घायल हो गए है। सभी घायलों को पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है।

वहीं दुकानदार के घर से डकेतों ने एक लाख रुपए कैश की भी लूट कर ली है। वारदात की सूचना पर अररिया एसपी और एएसपी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अररिया एसडीपीओ राम पुकार सिंह के अध्यक्षता में एसआईटी टीम का गठन कर एफएसएल टीम फिलहाल जांच में जुट गई है। बता दें कि इस घटना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

यह भी पढ़े : कब्रिस्तान के समीप लगी भीषण आग, आधा दर्जन घर जलकर खाक

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...