Advertisment

आभूषण दुकान में भीषण चोरी, डकैतों ने की 50 लाख की लूट

मोतिहारी : मोतिहारी में आज यानी मंगलवार को तड़के डकैतों ने करीब 40 से 50 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। डकैती के दौरान डकैतों ने फायरिंग भी किया है। मौके से दो खोखा पुलिस ने बरामद किया है। घटना कोटवा थाना से चंद कदम पर स्थित कोटवा बाजार की है। जहां श्री लक्ष्मी साहेब ज्वेलर्स बर्तन दुकान पर डकैतों ने हाथ साफ किया है। डकैती के दौरान इलाके के लोग जग गए और मौके वारदात पर पहुंच गए। डकैतों ने चेतवनी देते हुए लोगों की भीड़ पर फायरिंग शुरू कर दिया था। लोगों की भारी भीड़ के बीच करीब 20 मिनट तक आभूषण दुकान में डकैती करते रहे। बदमाश 170 ग्राम सोना, 20 किलो चांदी के अलावा पांच लाख 80 हजार कैश की लूट की है। डकैतों ने फायरिंग चौकीदार पर की। चौकीदार भागकर अपनी जान बचायाी। करीब पांच से छह की संख्या में डकैत थे। वारदात के दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आने में करीब 20 मिनट का वक्त लगा तबतक अपराधी भाग चुके थे।

यह भी पढ़े : अवैध देसी शराब के खिलाफ कार्रवाई, भारी मात्रा में किया गया नष्ट

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...

Dehri Executive Officer Murder: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अधिकारी...

Dehri Executive Officer Murder: रोहतास ज़िले में डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के...