किराना कारोबारी के घर लाखों की डकैती, परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर की डकैती

अररिया : अररिया आर एस में किराना कारोबारी विजय गुप्ता के घर रविवार की रात दो दर्जन से अधिक डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। कुल्हाड़ी से घर का दरवाजा तोड़कर घर में घूसकर दस लाख से अधिक की संपत्ति और आभूषण लूट कर फरार हो गए। डकैतों ने घर के लोगों के साथ मारपीट भी की, जिसमें विजय गुप्ता और उनके पुत्र विकास गुप्ता घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।

किराना कारोबारी विजय गुप्ता का कहना है कि डकैतों ने कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में लेते हुए डकैती की घटना को अंजाम दिया। कैश सहित स्वर्ण आभूषण और अन्य कीमती सामानों की लूटपाट की। किराना कारोबारी ने दस लाख से अधिक संपति की लूट की बात कही। मौके पर आर एस ओपी प्रभारी मनीष कुमार पीड़ित के घर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

Bokaro: एक्सीडेंट के बाद पेमेंट बैंक के दस लाख उड़ाने वाले धड़ाये

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...