Ranchi: झारखंड में अपराधियों का हौसला बढ़ता ही जा रहा है। खासकर राजधानी Ranchiमें अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, अब राजधानी Ranchi से चेन छिनतई की खबरें सामने आ रही है,लगातार इन घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। चेन छिनतई गिरोह महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है।
सुबह-शाम ज्यादा एक्टिव है गिरोह
जानकारी के मुताबिक Ranchi में चेन छिनतई गिरोह सुबह और शाम को ज्यादा एक्टिव नजर आ रहा है। गिरोह मॉर्निंग और एवनिंग वॉक करने वाली महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है। ये गिरोह पहले महिलाओं की रेकी करता है और उसके बाद छिनतई की वारदात को अंजाम देता है।
इन इलाकों से अधिक मामले आ रहे सामने
बता दें Ranchi में बरियातू, पुंदाग, गोंदा और मोरहाबादी जैसे इलाकों में छिनतई के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अब पुलिस ने इन इलाकों को चिह्नित कर लिया है। इन इलाकों में पुलिस सादे लिबास में गश्ती करने की तैयारी में है।
महिलाएं असुरक्षित कर रही महसूस
राजधानी में इस तरह अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने से लोग चिंता में हैं। बढ़ती छिनतई की घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।
राज्य में अपराधों के बढ़ने से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। अब पुलिस प्रशासन अपनी तरफ से सख्ती बरत रही है। रांची पुलिस ने कुछ हॉटस्पॉट जगह को चिन्हित किया और गिरफ्तारी भी किया है।
Highlights


