Advertisement
Advertisement

स्व. शिवबरत की पत्नी गीता को उसके प्रेमी ने मेला देखने के बहाने बुलाया, फिर कर दी हत्या

गयाजी : शेरघाटी थाना क्षेत्र के कठार गांव के बाला बीघा मोहल्ला निवासी स्व. शिवबरत मांझी की पत्नी गीता देवी को उसके प्रेमी ने मेला देखने के बहाने बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दिया। उसके उपरांत हत्यारा प्रेमी सुदर्शन मांझी उसके गोद में रहे लगभग ढाई वर्ष के के बच्चे को साथ लिए थाना में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना के समय उसने मृतका को अपनी पत्नी बताया। जब पुलिस उसे साथ लेकर शव बरामद करने के लिए घटनास्थल पहुंची तो वास्तविकता कुछ और निकली।

सुदर्शन उसका पति नहीं है, बेटा के जिंदा रहते उसका बहु के साथ गलत संबंध था – मृत गीता की सास

मृत गीता की सास पतीया देवी ने बताया कि सुदर्शन उसका पति नहीं है। बेटा के जिंदा रहते उसका बहु के साथ गलत संबंध था। बेटा का मिर्गी के बीमारी से पिछले कई 2025 में मौत हो गई। उसके कुछ दिन बाद से वह छुट्टा आता था और घर में साथ रहता था। खाना पीना, सोना बैठना साथ था। दो वर्ष से उसका संबंध था। पता नहीं फिर दोनों के बीच क्या हुआ की उसने मेला देखने के बहाने बुलाकर हत्या कर शव को सरसों के खेत में छुपा दिया था।

Gaya Hatya 1 22Scope News

सूचना के बाद पुलिस आरोपित प्रेमी को लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हुई – SHO मोहन कुमार

थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस आरोपित प्रेमी को लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हुई। काफी खोजबीन के बाद गांव के बधार स्थित सरसों खेत से शव को बरामद किया गया। मृतका के भैंसुर और स्वजन को बुलाकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा गया है। मृतक के चार नाबालिग बच्चे हैं। कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Gaya Hatya 2 22Scope News

प्रथम दृष्टया पूछताछ में दोनों के बीच एक दूसरे से अवैध संबंध रहने की बात सामने आई है

प्रथम दृष्टया पूछताछ में दोनों के बीच एक दूसरे से अवैध संबंध रहने की बात सामने आई है। दोनों ओर से विवाद बढ़ने के बाद आवेश में आकर आरोपित के द्वारा गला दबाकर हत्या किए जाने की बात बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के उपरांत आरोपित ने अपने एक नाबालिग बच्चे को साथ लेकर आया और घटना की जानकारी स्वयं दिया। इधर, पुलिस शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : पत्नी व सास से विवाद के बीच युवक ने आग लगा कर दी जान, मानसिक तनाव में चला गया था युवक…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 10 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Munger Shastri Chowk Fire: शास्त्री चौक पर कैसे लगी आग? पटाखे...

Munger Shastri Chowk Fire: दीपावली के दौरान पटाखे की एक चिंगारी ने मुंगेर के शास्त्री चौक पर अफरा-तफरी मचा दी। मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकानों के...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ से पहले शिक्षकों को बड़ा...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ महापर्व से पहले जिले के सभी 17,069 शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद...