Jharkhand JEE Main 2026 Success: CM School of Excellence के छात्रों का शानदार Performance, 35 स्टूडेंट्स ने बनाया रिकॉर्ड

Jharkhand JEE Main 2026 Success: झारखंड के CM School of Excellence के छात्रों ने JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। 35 छात्रों ने 80% से अधिक NTA स्कोर हासिल किया।


Jharkhand JEE Main 2026 Success रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की है। वर्ष 2026 की जेईई मेन परीक्षा में इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य की शैक्षणिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया है। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक एनटीए स्कोर प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है।

Jharkhand JEE Main 2026 Success:जामताड़ा के साहिल ने किया टॉप, कई जिलों के छात्रों ने लहराया परचम

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन किया। जामताड़ा के साहिल सिन्हा ने 97.65 प्रतिशत एनटीए स्कोर प्राप्त कर राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया। धनबाद के अंकित कुमार ने 97.61 प्रतिशत, हजारीबाग के निखिल कुमार ने 95.37 प्रतिशत, देवघर के वैभव सिंह ने 93.56 प्रतिशत, गिरिडीह के अनीश शर्मा ने 93 प्रतिशत और बोकारो के अंब्रीष राजशेखर ने 91.79 प्रतिशत स्कोर हासिल किया।

इन अंकों ने यह साबित किया है कि सरकारी विद्यालयों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।


Key Highlights

  1. जेईई मेन 2026 में CM School of Excellence के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

  2. जामताड़ा के साहिल सिन्हा ने 97.65 प्रतिशत एनटीए स्कोर के साथ टॉप किया

  3. 35 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक स्कोर किया

  4. कई जिलों के छात्रों का नाम सूची में, रांची से कोई शामिल नहीं

  5. आधुनिक सुविधाओं और विशेष प्रशिक्षण का मिला सकारात्मक परिणाम


Jharkhand JEE Main 2026 Success:35 छात्र-छात्राओं की जिलावार सूची जारी, रांची से नाम नदारद

विभाग की ओर से 80 प्रतिशत से अधिक एनटीए स्कोर हासिल करने वाले 35 छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गई है। इस सूची में गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और कोडरमा सहित कई जिलों के विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।

हालांकि सूची में रांची जिले के किसी भी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्र का नाम शामिल नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Jharkhand JEE Main 2026 Success:आधुनिक सुविधाएं और विशेष प्रशिक्षण का दिखा असर

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह सफलता राज्य सरकार की दूरदर्शी शिक्षा नीति और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल का परिणाम है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई, स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशालाएं और जेईई तथा नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग और अकादमिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित टेस्ट सीरीज ने छात्रों की तैयारी को मजबूत बनाया।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Highlights

भागलपुर में एयरपोर्ट के पास 845 मकानों पर नोटिस, विरोध में...

भागलपुर : भागलपुर में एयरपोर्ट के आसपास बने 845 मकानों को लेकर नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद विरोध शुरू हो...

CM व डिप्टी CM व प्रदेश अध्यक्ष सहित NDA के शीर्ष...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन...

Rahul Baccha Murder Case: राहुल बच्चा हत्याकांड में बड़ा अपडेट! फरार...

Rahul Baccha Murder Case: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में राहुल सिंह (उर्फ़ राहुल बच्चा) के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस को एक और कामयाबी मिली...