विदाई से इनकार करने पर पत्नी की चाकूओं से गोद कर निर्मम हत्या

विदाई से इनकार करने पर पत्नी की चाकूओं से गोद कर निर्मम हत्या

Ranchi- कडरू, हजहाउस के पास एक पति ने अपनी ही पत्नी की चाकूओं से गोद-गोद कर निर्मम हत्या कर दी.

घटना की जानकारी मिलते ही अरगोड़ा पुलिस ने घायल अवस्था में शाहीन प्रवीण को रिम्स में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि पति आशिफ अंसारी अपनी पत्नी शाहीन प्रवीण को विदाई करवाने गया था, लेकिन परिजनों ने उसकी विदाई नहीं की. इस घटना से नाराज आशिफ ने गुस्से में लाल होकर चाकूओं से गोद-गोद कर शाहीन की हत्या कर दी.

kaaru urf Asif Ansari 22Scope News
आशिफ का पहले से ही रहा है आपराधिक इतिहास

सुकदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने पति आशिफ को पहाड़ी टोला से गिरफ्तार कर लिया है, वह किसी रिश्तेदार के पास छूपा था. आरोपी ने पूछ ताछ के क्रम में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.

मृतक के परिजनों के अनुसार आशिफ का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी है. कुछ ही दिन पहले उसकी शादी हुई थी.  कुछ दिन पहले ही वह मायके गई थी.

Huj house 22Scope News

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. उसके पिछले आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.

रिपोर्ट- मुर्शिद 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...