Dhanbad Murder : कनपटी में गोली मारकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Dhanbad Murder : धनबाद के बरवाअड्डा थाना इलाके के कंचन टॉकीज के निकट उस वक्त सनसनी फैल गयी जब सड़क किनारे लोगों ने एक मृत युवक को देखा। उसके कनपट्टी और पेट में गोली मार कर हत्या की गई थी। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

ये भी पढ़ें- Giridih : जयराम महतो की जीत पर जेएलकेएम केन्द्रीय उपाध्यक्ष शेख साहीद ने अजमेर शरीफ में की चादरपोशी 

Dhanbad Murder : जिन्दा कारतूस, कार की चाभी एवं गांजा बरामद

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानेदार सुनील कु रवि एवं सर्किल इंस्पेक्टर सरस्वती मिंज दलबल के साथ पहुंचे और घटना स्थल पर मामले में जांच शुरू की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। हालांकि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Assembly Session : मंईयां सम्मान योजना को लेकर विपक्ष ने हेमंत सरकार को घेरा… 

वहीं कैमरे के सामने बगैर आये स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि उक्त सख्स को कहीं से अपहरण कर सुनसान सड़क पर ला कर गोली मारी गयी है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा और मृतक के पैकेट से एक जिन्दा कारतूस, कार की चाभी एवं गांजा का पुड़िया बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Bihar Paddy Procurement 2026: नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 50...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...