Jharkhand:झारखंड विधानसभा में आज बजट सत्र का तीसरा दिन है। सभी विधायक अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन के पटल पर रख रहे हैं। इसी कड़ी में आजसू विधायक Nirmal Mahto ने सहिया के मानदेय में बढ़ोतरी ओर कोरोना काल में जिनकी मौत हुई है उनको मुआवजा देने की मांग की है।
मंत्री इरफान अंसारी ने दिया जवाब-
विधायक Nirmal Mahto के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि सहिया दीदी ने पूरा सहयोग किया है कोरोना काल में, सरकार NRHM के माध्यम से उनको काम देती है, ऐसे में 10 हजार के करीब उनको मिलता है।
स्टीफन मरांडी ने भी उठाई मांग
इस पर JMM विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि इस राज्य में मईया सम्मान की राशि 2500 रुपए है और सहिया का वेतनमान 2000 रुपया है इसको बढ़ाया जाय।
Highlights


