Advertisment

Hatia Railway Station Mock Drill ,NDRF और RPF ने संयुक्त रुप से लिया हिस्सा

Ranchi: बीते एक साल में भारत में कई ट्रेन हादसों को देखा गया, कई लोग इस हादसे का शिकार भी हो गए। ट्रेनों में अचानक होने वाले हादसों से बचाव के लिए रांची के Hatia स्टेशन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। Hatia रेलवे स्टेशन पर रेल हादसे की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। दुर्घटना जैसी परिस्थिति तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Read More: शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का मास्टर-प्लान तैयार, Dhanbad को सेक्टर-जोन में बांटा गया; रहेगी कड़ी निगरानी 

Hatia Railway Station Mock Drill – एनडीआरएफ और भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित की गई थी 

बता दें यह संयुक्त मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित की गई थी। ड्रिल के दौरान दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर का दृश्य तैयार किया गया, जिसमें एक डिब्बा दूसरे डिब्बे पर चढ़ा हुआ दिखाया गया। दुर्घटना की स्थिति में घायलों को बाहर निकालना, प्राथमिक उपचार देना, स्ट्रेचर के माध्यम से एंबुलेंस तक पहुंचाना और अस्पताल रवाना करना जैसी पूरी बचाव प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला

मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया देखने को मिली। राहत एवं बचाव कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया गया।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...