AI समिट में कांग्रेस के हंगामे के विरोध में BJP का जोरदार प्रदर्शन, IT गोलंबर पर फूंका राहुल का पुतला

पटना : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई समिट’ के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा टी-शर्ट खोलकर किए गए प्रदर्शन और हंगामे को लेकर बिहार भाजपा आक्रोशित है। इस घटना से आक्रोशित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।

BJP के बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से निकले और पैदल मार्च करते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे

भाजपा के बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से निकले और पैदल मार्च करते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे। इस दौरान सभी कार्यकर्ता कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में लिखे नारे वाली तख्तियां लिए हुए थे और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित स्थान पर, अंतरराष्ट्रीय मंच पर, जहां दुनिया भर के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि जुटे थे, वहां यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा किया गया व्यवहार न केवल अशोभनीय है बल्कि राष्ट्र विरोधी भी है।

Bihar BJP 1 1 22Scope News

कांग्रेस और राहुल गांधी की यह हरकत राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ है – BJP

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की यह हरकत राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ है। एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस तरह का व्यवधान डालना देश को वैश्विक मंच पर शर्मसार करने जैसा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर ही कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता देश की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी को इस अभद्र व्यवहार के लिए पूरे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Bihar BJP 2 1 22Scope News

पुतला दहन में BJP के कई नेता रहे शामिल

इस प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा बिहार के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, भाजयुमो प्रदेश के महामंत्री सीमांत शेखर, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राहुल देव, शिवम कुमार, मुकेश यादव, रामजस यादव, राहुल कुमार, चंचल कुमारी, दिलीप मिश्रा, वरुण सिंह, मयंक जायसवाल, सुमित श्रीवास्तव, चांदनी पांडे, स्वेता श्रीवास्तव और विजय कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Bihar BJP 3 2 22Scope News

यह भी पढ़े : इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026 में ‘बिहार पवेलियन’ बना निवेश का नया केंद्र

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...