फहीम खान और उसके परिवार के पीछे पड़ा गैंगस्टर Prince Khan, वीडियो जारी कर हमले की ली जिम्मेवारी

Dhanbad:गैंग्स ऑफ वासेपुर ये’ नाम तो आपने सुना ही होगा। उसी गैंग्स ऑफ वासेपुर के कभी सरगना रहे फहीम खान और उसके घर के तमाम मर्दों के पीछे धनबाद का मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी भगौड़ा हैदर अली उर्फ Prince Khan हाथ धोकर पड़ गया है। प्रिंस खान फहीम खान और उसके बेटे इकबाल सहित परिवार के तमाम पुरुष रिश्तेदारों को जान से मारने की कोशिश में लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात Prince Khan के गुर्गे ने फहीम खान के बेटे इकबाल पर फायरिंग की, लेकिन उस फायरिंग में इकबाल तो बच गया, लेकिन उसका ड्राइवर घायल हो गया है। वहीं धनबाद के सिटी एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रिंस खान भले ही दुश्मन देश मे छिप कर बैठा हो लेकिन देर से ही सही एक दिन इसे और उसके पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर देंगे।

 

देर रात की गई फायरिंग 

धनबाद के वासेपुर में शुक्रवार की देर रात फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त फायरिंग में फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर उर्फ बबली के पीठ में गोली लगी थी।जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जिम्मेदारी वासेपुर के भगोड़े गैगस्टर प्रिंस खान ने एक वीडियो जारी कर लिया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जारी वीडियो में भगौड़ा प्रिंस खान कहता सुनाई दे रहा है कि उसने इकबाल को मारने के लिये फायरिंग करवाया था, लेकिन उसके ड्राइवर को गोली लग गई। दो बार चूक जाने के बाद तीसरी बार वो न चूकते हुए उसकी और उसके पिता फहीम खान की हत्या करने की धमकी दे रहा।

वीडियो में प्रिंस खान आधुनिक हथियार दिखा रहा है…

वीडियो में प्रिंस खान आधुनिक हथियार दिखा रहा है। साथ ही फहीम खान के घर के सभी पुरुष सदस्यों की हत्या करने की बात कह रहा है। फहीम खान की हत्या के लिये वो आधुनिक हथियार खरीदते नजर आ रहा है। वहीं रांची रिम्स में इलाजरत फहीम खान और उनके डॉक्टर को मारने के लिए AK-47 के साथ अपने गुर्गे को भेजने की बात कह रहा है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान में शरण न लेने का बात भी कह रहा है।

धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने क्या कहा

वहीं, धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने इस मामले पर कहा है कि वासेपुर में फायरिंग की घटना घटित हुई थी। जिसमे एक व्यक्ति को गोली लगी थी। घायल इलाजरत है। भगौड़े प्रिंस खान द्वारा जारी वीडियो के संदर्भ में सिटी एसपी ने कहा कि दुश्मन मुल्क में प्रिंस खान ने शरण ले रखा है और दुश्मन मुल्क में रहकर उसने कायराना हरकत को अंजाम दिलवाया है। मामले की जाँच की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रिंस खान को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया गया है, अब पुलिस लगातार प्रिंस खान के गुर्गों को दबोच रही है। उसे और उसके नेटवर्क को पुलिस पूरी तरह से निस्तेनाबूत कर देगी।

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...

घर बैठे सुनवाई, ऑनलाइन दस्तावेज और पारदर्शी फैसला, बिहार की राजस्व...

पटना : सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब नागरिकों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। तकनीक तभी...