Ranchi Crime News: एटीएम Card Fraud से 3.03 लाख की ठगी, कई इलाकों में साइबर गिरोह सक्रिय मेटा

 Ranchi Crime News: रांची में एटीएम कार्ड फ्रॉड के कई मामले सामने आए। कांके रोड, दीपाटोली और एचईसी कॉलोनी में 3 लाख से अधिक की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार।


 Ranchi Crime News रांची: रांची में एटीएम कार्ड फ्रॉड और साइबर ठगी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। अलग अलग थाना क्षेत्रों में एटीएम कार्ड बदलने और फंसाने के जरिए करीब 3.03 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि अन्य मामलों की जांच जारी है।

 Ranchi Crime News:कांके रोड पर पूर्व सीसीएल कर्मी से 1.08 लाख की ठगी

कांके रोड के जतराटांड़, मिसिर गोंदा निवासी पूर्व सीसीएल कर्मी आनंद सोनार के खाते से साइबर अपराधियों ने 1.08 लाख रुपये की निकासी कर ली। इस संबंध में उन्होंने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित के अनुसार उन्होंने सीएमपीडीआइ गेट के समीप एसबीआइ के एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। उन्होंने हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया। कुछ देर बाद एसबीआइ का सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचा और कहा कि टोकन निकालने के बाद कार्ड को नष्ट कर दिया जाएगा। बाद में जब उन्होंने पासबुक अपडेट कराया तो 1.08 लाख रुपये की निकासी की जानकारी मिली। पीड़ित ने एसबीआइ मेन ब्रांच में भी लिखित शिकायत दी है।


Key Highlights

  1. रांची में एटीएम कार्ड फ्रॉड के तीन बड़े मामले सामने आए।

  2. कांके रोड में पूर्व सीसीएल कर्मी से 1.08 लाख रुपये की ठगी।

  3. दीपाटोली में फौजी की पत्नी के खाते से 99,999 रुपये की निकासी।

  4. एचईसी कॉलोनी में 95 हजार रुपये कार्ड बदलकर उड़ाए गए।

  5. अरगोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।


 Ranchi Crime News:दीपाटोली में फौजी की पत्नी के खाते से एक लाख उड़े

दीपाटोली कैट में कार्यरत फौजी आदर्श कुमार शुक्ला की पत्नी उमा शुक्ला के खाते से 99,999 रुपये की निकासी कर ली गई। इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पीड़िता के मुताबिक उन्हें न तो किसी प्रकार का मैसेज मिला और न ही ओटीपी या कॉल आया। जब वह बच्चे की फीस जमा करने गईं, तब उन्हें खाते से राशि निकासी की जानकारी मिली। बैंक से पूछताछ करने पर बताया गया कि एटीएम के जरिए निकासी हुई है। साइबर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 Ranchi Crime News:एटीएम कार्ड बदलकर 95 हजार की निकासी, एक आरोपी गिरफ्तार

एचईसी कॉलोनी स्थित पटेल नगर निवासी राम बच्चन गुप्ता के खाते से 95 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। उन्होंने बताया कि सेक्टर दो मार्केट स्थित यूको बैंक के एटीएम में पैसा निकालने के दौरान एक व्यक्ति ने मदद के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और बाद में खाते से राशि उड़ा ली।

इसी तरह के एक अन्य मामले में अरगोड़ा पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने के प्रयास में अजहरूद्दीन उर्फ अजहर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र का निवासी है। किशोरगंज निवासी मुकेश कुमार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी इमली चौक स्थित एसबीआइ एटीएम में कार्ड बदलकर निकासी का प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे हरमू मुक्तिधाम मार्ग के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न इलाकों में इसी तरीके से ठगी करता था। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Highlights

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img