Holi से पहले बढ़ी झारखंड में गर्मी, जानें कैसा रहेगा होली के दिन मौसम…

Jharkhand: झारखंड में मार्च की शुरुआत ही तेज धूप और गर्मी से हुई है। आज मार्च शुरु होते ही राज्य का तापमान बढ़ गया और साथ ही राज्य में Holi का खुमार भी लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। 4 मार्च को होली है और लोग होली में मौसम को लेकर चिंतित हैं तो बता दें होली में बारिश की संभावना बहुत कम है लेकिन इस दिन धूप और गर्मी आपको तेज लगने वाली है।

होली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह में झारखंड में तापमान लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। Holi के दिन का तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। Holi के दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Read More: Electricity Tariff Hike: पर बवाल, 59% बढ़ोतरी प्रस्ताव का जनसुनवाई में तीखा विरोध

मौसम विभाग के आंकड़े क्या कहते हैं-

भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत हैं। जिसका असर होली के मौसम पर भी पड़ेगा। मार्च से अब न केवल झारखंड बल्कि देश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोत्तरी होने वाली है।

गर्मी में करें अपना बचाव

गर्मी के मौसम में लू की समस्या बढ़ जाती है। डिहाईड्रेशन से भी लोगों को काफी परेशानी होती है ऐसे में अब गर्मी शुरु होते ही डॉक्टरों ने लोगों को गर्मी से बच के रहने की सलाह दी है और ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहने की भी अपील की है अब बाहर निकलने से पहले भी चश्मे छाता और कपड़ा अपने साथ लेकर निकलने की भी सलाह दी है।

 

गुमला सिंचाई विभाग में ऐसा क्या हुआ कि अकाउंटेंट और संवेदक...

Gumla Irrigation Department News: गुमला जिले के लघु सिंचाई विभाग (सिसई क्षेत्र) में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।...

Jamshedpur Crime News: DD Bar के बाहर युवक की मौत के...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में DD Bar के बाहर मारपीट और 'चापड़' (भारी धारदार हथियार) से हमले की घटना ने...

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...