Jharkhand में जल्द शुरु होगी हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा, सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी सुविधा

Jharkhand: Jharkhand में बीते दिनों एय़र एंबुलेंस क्रैश की खबर ने सबको हताहत कर दिया है। अब Jharkhand सरकार इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के लिए एयर एंबुलेंस की तर्ज पर  हेलीकॉप्टर इमरजेंसी शुरु करने जा रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी   

बता दें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नागर विमानन प्रभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एयर एंबुलेंस के तर्ज पर हेलीकॉप्टर के लिए प्रस्ताव पहले से ही तैयार किया गया था, लेकिन हाल ही में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश ने इसकी प्रक्रिया तेज कर दी है।

एयर एंबुलेंस के तौर पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरु होने से मेडिकल एमरजेंसी के मरीजों को लाभ होगा। एरोप्लेन एंबुलेंस के लिए लोगों को पहले एयरपोर्ट जाना पड़ता है,जिस इलाके में एयरपोर्ट दूर होता है वहां परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन नई हेलीकॉप्टर सेवा सीधे नजदीकी सुरक्षित स्थल पर लैंड कर मरीज को उठाएगी, जिससे समय की बचत होगी।

एंबुलेंस की क्या है खासियत

इस एंबुलेंस सुविधा की सबसे खास बात यह है कि ग्रामीणों को यह सुविधा 108 एंबुलेंस के जैसे ही मिल सकती है, इसकी तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार गावों में मरीज की अति गंभीरता की स्थिति में 108 एम्बुलेंस सर्विस पर हेलिकॉप्टर की सेवा के लिए कॉल करना होगा।

Jharkhand सरकार इस सुविधा को जल्द से जल्द राज्य के लोगों के लिए तैयार कर रही है। इस एयर एंबुलेंस से राज्यवासियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...