देवघर हादसे के बाद राजगीर में बढ़ी सतर्कता, लगातार की जा रही है रोपवे की निगरानी

देवघर हादसे के बाद राजगीर में बढ़ी सतर्कता

Nalanda– देवघर रोपवे हादसे के बाद अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में पर्यटकों की बीच चिंता की लकीरें देखी जा रही है.

राहत की बात यह है कि इस हादसे से सबक लेकर पर्यटन विभाग और रोपवे प्रबंधक पूरी तरह सचेत है. पर्यटन विभाग और रोपवे प्रबंधक के कर्मियों के द्वारा रोपवे की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

प्रबंधन कर्मियों का कहना है कि हमारे यहां हर रोज रोप-वे को आम लोगों के लिए खोलने से पहले कर्मियों के द्वारा सभी टावरों पर चढ़कर जायजा लिया जाता है, यही हमारा रुटीन है, यही नहीं रोपवे को आम लोगों के लिए खोलने के पूर्व हर रोज फिटनेश का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है.

vlcsnap 2022 04 12 16h36m03s662 22Scope News
सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए साईट प्रबंधक

इसके बाद ही रोप-वे केबिन को खोलने का आदेश दिया जाता है.

इस बीच राजगीर घूमने आये पर्यटकों का कहना है कि मेंटेनेस का अभाव की वजह देवघर में हादसा हुआ और लोगों को जान माल से हाथ धोनी पड़ी.

बता दें कि देवघर में रोपवे डीरेल होने की वजह से पत्थर से टकरा गया था, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी थी.

सेना, NDRF और वायु सेना की टीम ने लगातार तीन दिन ऑपरेशन चलाकर करीबन 72 घटें तक हवा में लटकते पर्यटकों को सुरक्षित निकाला था.

रिपोर्ट- रजनीश 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...