रील बनाने के जुनून में खतरे से खेल रहे नाबालिग, Hazaribagh झील की सीढ़ियों पर कर रहे साइकिल स्टंट

Hazaribagh : आज कल बच्चों सहित बड़ों में रील और शॉर्ट वीडियो बनाने का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग अपने कुछ कला का प्रदर्शन कर फेमस होना चाह रहे हैं लेकिन कभी-कभी ये काफी खतरनाक भी साबित होते हैं । ऐसा ही मामला Hazaribagh से सामने आया है।

झील की सीढ़ियों पर हो रहा खतरनाक स्टंट

बता दें Hazaribagh शहर के झील परिसर में नाबालिग बच्चे सोशल मीडिया रील और शॉर्ट वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। बिना किसी प्रशिक्षण के ये बच्चे झील की सीढ़ियों पर साइकिल से खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसे थम जाती है।

रील बनाकर सोशल मीडिया में डाला जा रहा है

Hazaribagh के प्रसिद्ध झील परिसर में इन दिनों नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट देखने को मिल रहा है। बच्चे झील की ऊंची और फिसलन भरी सीढ़ियों पर साइकिल चलाते हुए स्टंट कर रहे हैं और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।

बिना सुरक्षा के किए जा रहे स्टंट

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग हर दिन बच्चे इसी तरह जान जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि न तो अभिभावकों का इस पर ध्यान है और न ही यहां कोई सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने के लिए मौजूद रहता है।

हो सकता है बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो झील परिसर में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन से यहां निगरानी बढ़ाने और बच्चों को जागरूक करने की मांग की जा रही है।

 

 

 

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...