Reliance फाउंडेशन की पहल को IOC की सराहना, ओलंपिक मूल्यों से जुड़ रहे भारत के लाखों बच्चे

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक विशेष लेख में दुनिया भर में महिलाओं द्वारा ओलंपिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के प्रयासों को रेखांकित किया है। इस लेख में भारत में Reliance फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे कार्यक्रम को प्रमुख उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

लेख के अनुसार ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम (OVEP) के माध्यम से भारत में खेल भावना, सम्मान, निष्पक्षता और टीमवर्क जैसे मूल्यों को बच्चों तक पहुंचाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2024 से अब तक यह कार्यक्रम देश के 65 हजार से अधिक स्कूलों में करीब 1.2 करोड़ बच्चों तक पहुंच चुका है।

देश के 120 आंगनवाड़ी केंद्रों में महिलाओं ने अब तक 1200 से अधिक OVEP सत्र आयोजित किए हैं

IOC और Reliance फाउंडेशन के सहयोग से यह पहल अब ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के समुदायों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों तक भी पहुंची है। देश के 120 आंगनवाड़ी केंद्रों में महिलाओं ने अब तक 1200 से अधिक OVEP सत्र आयोजित किए हैं। लेख में मध्य प्रदेश के एक आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ी छात्रा रूचि का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि खेल और मूल्यों पर आधारित गतिविधियां बच्चों, खासकर लड़कियों में आत्मविश्वास और सहभागिता को बढ़ाने में मदद कर रही हैं।

भारत में ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाने में नीता अंबानी की भूमिका भी उल्लेखनीय है

भारत में ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाने में नीता अंबानी की भूमिका भी उल्लेखनीय है। वह Reliance फाउंडेशन की चेयरपर्सन होने के साथ-साथ इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की सदस्या भी हैं और खेल तथा ओलंपिक मूल्यों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के प्रयासों से जुड़ी रही हैं।

IOC के इस लेख में भारत के अलावा सऊदी अरब, सेनेगल और इटली की पहलों का भी उल्लेख किया गया है, जहां महिलाओं की भागीदारी के जरिए ओलंपिक मूल्यों को शिक्षा और समुदाय से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...