Big Breaking: Bokaro न्याय सदन सहित कोर्ट परिसर को मिली बम से उड़ाने की धमकी!

Bokaro: बोकारो से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बता दें बोकारो न्याय सदन सहित कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, धमकी वरीय अधिकारी के मेल पर मेल किया गया है। इस सूचना के बाद बम और डॉग स्क्वायड की टीम न्यायालय परिसर पहुंची है। एसपी हरविंदर सिंह खुद पहुंचे हैं न्यायालय परिसर, कई पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे हैं न्यायालय परिसर की जांच की जा रही है।

Bokaro सिविल कोर्ट में बम की सूचना पर खाली कराया गया पूरा परिसर

बोकारो सिविल कोर्ट परिसर में बम होने की सूचना पर एसपी हरविंदर सिंह तीन दर्जन से अधिक पुलिस अफसरों और कर्मियों की टीम के साथ मौके पर अभी पहुंचे हैं। एसपी ने पूरे सिविल कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया है। सिविल कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की पुलिस जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच की जा रही है। एचएचएमडी से सिविल कोर्ट परिसर में वाहनों की जांच की जा रही है। अधिवक्ताओं को जिला अधिवक्ता संघ परिसर में ही रहने का अनुरोध किया गया है। एक ईमेल से मिली सूचना के बाद यह सतर्कता बरती जा रही है।

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...