क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा लंबित पासपोर्ट व PCC आवेदनों के निस्तारण हेतु पासपोर्ट अदालत का आयोजन

पटना : लंबे समय से लंबित शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) पटना द्वारा 11 मार्च 2026 को आरपीओ पटना परिसर में उन आवेदकों के लिए पासपोर्ट अदालत आयोजित की जाएगी। जिनके पासपोर्ट या पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) से संबंधित आवेदन छह माह से अधिक समय से लंबित हैं। छह माह से अधिक समय से लंबित मामलों वाले 900 से अधिक आवेदकों को उनकी शिकायतों के निस्तारण हेतु इस पासपोर्ट अदालत में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर आवेदकों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे

पासपोर्ट अदालत के दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पटना क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर आवेदकों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य न केवल उनके मामलों का निपटारा करना है बल्कि बिहार के 39 पासपोर्ट कार्यालयों में पासपोर्ट सेवाओं का लाभ लेने के संबंध में आवेदकों के अनुभवों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करना भी है ताकि दस्तावेजीकरण, पुलिस सत्यापन तथा अन्य प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं से संबंधित व्यवस्था गत सुधार किए जा सकें। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं होगा, उनमें आवेदकों को आवश्यक सुधारात्मक उपायों एवं अपेक्षित दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन किया जाएगा ताकि उनके आवेदनों की प्रक्रिया को शीघ्रता से आगे बढ़ाया जा सके।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में ऐसे पासपोर्ट अदालतों का आयोजन कर लंबित मामलों का समाधान किया गया है

पासपोर्ट अदालत का आयोजन विदेश मंत्रालय की पासपोर्ट सेवा परियोजना (PSP) के अंतर्गत नागरिक-प्रथम (Citizens’ First) दृष्टिकोण के अनुरूप पासपोर्ट सेवाओं के सुचारु वितरण के लिए आरपीओ पटना द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों का एक भाग है। ऐसी अदालतें आवेदकों और पासपोर्ट प्राधिकरणों के बीच प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से लंबे समय से लंबित एवं जटिल पासपोर्ट मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करती हैं। इससे पूर्व भी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में ऐसे पासपोर्ट अदालतों का आयोजन कर लंबित मामलों का समाधान किया गया है।

लंबित मामलों के समाधान के लिए सीधे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी से संवाद कर सकते हैं

इन अदालतों के अतिरिक्त, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा स्थापित अन्य सार्वजनिक शिकायत निवारण तंत्रों में ‘मीट द आरपीओ’ (Meet the RPO) पहल उल्लेखनीय है, जिसके माध्यम से आवेदक जटिल अथवा लंबित मामलों के समाधान के लिए सीधे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी से संवाद कर सकते हैं और पासपोर्ट सेवा वितरण के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया भी दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पासपोर्ट अधिकारियों से युक्त एक विशेष सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ आवेदकों को प्रक्रियाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करता है व ई-मेल और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समाधान करता है।

आवेदकों की सुगमता को ध्यान में रखते हुए आरपीओ पटना प्रतिदिन 300 पूछताछ नियुक्तियां प्रदान करता है

आवेदकों की सुगमता को ध्यान में रखते हुए आरपीओ पटना प्रतिदिन 300 पूछताछ नियुक्तियां प्रदान करता है। (बुधवार को छोड़कर, जब 25 नियुक्तियां निर्धारित होती हैं), ताकि आवेदक स्पष्टीकरण या सहायता प्राप्त कर सकें। नागरिक टेलीफोन (संख्या: 0612-2223267) व ई-मेल (rpo.patna@cpo.gov.in) के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने पासपोर्ट संबंधी प्रश्नों के संबंध में अनुवर्ती कार्यवाही कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, @Rpopatna (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम, फेसबुक तथा यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से भी नागरिकों से सक्रिय रूप से संवाद करता है, महत्वपूर्ण सूचनाएं जन-परामर्श व आवश्यक अद्यतन साझा किए जाते हैं और प्राप्त प्रश्नों का समयबद्ध उत्तर दिया जाता है।

पासपोर्ट अदालत में भाग लेने के लिए आमंत्रित आवेदकों से अनुरोध है कि वे अपने मामलों की जांच-पड़ताल को सुगम बनाने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाएं

पासपोर्ट अदालत में भाग लेने के लिए आमंत्रित आवेदकों से अनुरोध है कि वे अपने मामलों की जांच-पड़ताल को सुगम बनाने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाएं। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा पासपोर्ट अदालत में भाग लेने के लिए भेजे गए ई-मेल या पत्र की प्रति। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा जारी फाइल संख्या/आवेदन संदर्भ संख्या (ARN)। पासपोर्ट अथवा पीसीसी आवेदन से संबंधित सभी प्रासंगिक मूल दस्तावेज।

प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे उपर्युक्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों

प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे उपर्युक्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों, ताकि उनके मामलों की प्रभावी समीक्षा की जा सके। प्रत्येक आवेदन की अलग-अलग जांच की जाएगी व आवेदकों को आगे की प्रक्रिया अथवा लंबित औपचारिकताओं की पूर्ति के संबंध में उपयुक्त मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। पासपोर्ट अदालत का आयोजन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की उस प्रतिबद्धता का परिचायक है जिसके अंतर्गत पासपोर्ट से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए एक उत्तरदायी और नागरिक-केंद्रित मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

ऐसे प्रयास पासपोर्ट सेवाओं के वितरण में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं

ऐसे प्रयास पासपोर्ट सेवाओं के वितरण में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। आवेदकों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से अपने लंबे समय से लंबित पासपोर्ट संबंधी मुद्दों का समाधान करें। यह पहल विदेश मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-अनुकूल पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करने की सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।

यह भी पढ़े : 3 दिवसीय पासपोर्ट वैन शिविर का शुभारंभ, DM ने किया उद्घाटन

Highlights

Saffrn

Trending News

वीर कुँवर सिंह विजय दिवस Celebration: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना...

 वीर कुँवर सिंह विजय दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल समेत कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।पटना: ...

Jharkhand CID Extradition Cell: विदेश भागे अपराधियों की वापसी के लिए...

 झारखंड CID ने विदेश भागे अपराधियों को वापस लाने के लिए एक्स्ट्राडिशन सेल सक्रिय किया। प्रिंस खान समेत कई गैंगस्टरों पर कार्रवाई तेज होगी।Jharkhand...

Petrol Diesel Price Update: चुनाव बाद 28 रुपये बढ़ोतरी की खबर...

 पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25 से 28 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की खबरों को केंद्र सरकार ने भ्रामक बताया। मंत्रालय ने कहा, ऐसा कोई...

JAC Matric Result 2026: Viral Result और Final Result में मामूली...

 जैक मैट्रिक रिजल्ट 2026 के वायरल और फाइनल रिजल्ट में मामूली अंतर सामने आया। कई विषयों के अंक समान मिले, छात्रों ने उठाए सवाल।JAC...

JSSC Exam Update: संदिग्ध Login Alert के बाद 2819 अभ्यर्थियों की...

 जेएसएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में संदिग्ध लॉगिन अलर्ट के बाद 2819 अभ्यर्थियों के लिए पेपर-II की पुनर्परीक्षा 8 मई को रांची में आयोजित...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img