Advertisment

JAC Board Exam 2026 Update: मैट्रिक और इंटर कॉपियों का मूल्यांकन आज से, 70 केंद्रों पर जांच

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए दिशा निर्देश जारी किए। 70 केंद्रों पर 45 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी।


JAC Board Exam 2026 Update : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार से राज्यभर में कॉपियों की जांच शुरू होने जा रही है। इसके लिए कुल 70 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 7.5 लाख परीक्षार्थियों की करीब 45 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी।

70 केंद्रों पर होगी कॉपियों की जांच

जैक ने मूल्यांकन कार्य के लिए करीब 15 हजार शिक्षकों को परीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। एक विद्यार्थी औसतन छह विषयों की परीक्षा देता है, जिसके कारण कुल मिलाकर लगभग 45 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। सोमवार को जैक मुख्यालय में इस प्रक्रिया को लेकर एक वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा, सचिव जयंत मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक, वरिष्ठ आईटी अधिकारी कुणाल, आरडीडीई, डीईओ और सभी मूल्यांकन केंद्रों के निदेशक शामिल हुए।

ब्लैकलिस्टेड और निलंबित शिक्षक नहीं बनेंगे परीक्षक

परिषद ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सेवानिवृत्त, निलंबित या ब्लैकलिस्टेड शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा लैब इंस्ट्रक्टर, सहायक और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को भी परीक्षक सूची से बाहर रखा गया है। डीईओ और आरडीडीई को परीक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

मूल्यांकन प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी

सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रहरी तैनात रहेंगे। प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन कम से कम 40 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना अनिवार्य होगा। साथ ही मोबाइल फोन के उपयोग और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

प्रधान परीक्षक को यह भी निर्देश दिया गया है कि कम से कम 10 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया जाए। जिन छात्रों को बहुत अधिक या बहुत कम अंक मिलते हैं, उनकी कॉपियों की विशेष जांच की जाएगी। ओएमआर शीट पर अंतिम शेडिंग केवल काले बॉल पेन से करने का निर्देश दिया गया है।

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...