सेंट माइकल्स हाई स्कूल पटना में पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन

पटना : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा विदेश मंत्रालय की नागरिक-केंद्रित पहल ‘पासपोर्ट सेवा-पासपोर्ट आपके द्वार’ के अंतर्गत 10 मार्च 2026 को सेंट माइकल्स हाई स्कूल पटना में एकदिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन किया गया। यह विशेष पासपोर्ट शिविर विद्यार्थियों, शिक्षकों और आसपास स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के आवेदकों को पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शिविर का संयुक्त रूप से उद्घाटन सेंट माइकल्स हाई स्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टू और स्वधा रिजवी (IFS) क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पटना द्वारा किया गया।

शिविर में आवेदकों, विशेष रूप से उच्च शिक्षा एवं वैश्विक करियर के इच्छुक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

शिविर में आवेदकों, विशेष रूप से उच्च शिक्षा एवं वैश्विक करियर के इच्छुक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो युवा अभ्यर्थियों के बीच पासपोर्ट सेवाओं की बढ़ती मांग को दर्शाता है। पासपोर्ट मोबाइल वाहन सुविधा के माध्यम से आवेदक स्थल पर ही दस्तावेज़ सत्यापन, बायोमेट्रिक डेटा संग्रहण व आवेदन प्रस्तुत करने सहित पासपोर्ट आवेदन की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर सके। यह शिविर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा आयोजित 15वां पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर था। बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से अबतक लगभग 18 सौ आवेदकों को पासपोर्ट सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। इन जन-संपर्क उपक्रमों का उद्देश्य नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाना है।

Patna Pasport Seva 2 22Scope News

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी ने सेंट माइकल्स हाई स्कूल प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए सहयोग की सराहना की

इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी ने सेंट माइकल्स हाई स्कूल प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शुरुआत विशेष रूप से विद्यार्थियों और अंतरराष्ट्रीय अवसरों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पासपोर्ट सेवाओं को नागरिकों के और निकट लाने में सहायक सिद्ध होती हैं। इसी क्रम में अगला पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर 17 से 19 मार्च 2026 तक भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, भागलपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य पासपोर्ट सेवाओं तक पहुंच का और विस्तार करना और कुशल, पारदर्शी एवं नागरिक-हितैषी सेवा प्रदान करना है।

Patna Pasport Seva 1 1 22Scope News

Patna Pasport Seva 3 22Scope News

यह भी पढ़े : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा लंबित पासपोर्ट व PCC आवेदनों के निस्तारण हेतु पासपोर्ट अदालत का आयोजन

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...