झारखंड विधानसभा में उठा हजारीबाग Ramnavmi में डीजे पर पाबंदी का मुद्दा, वेल पर उतरे भाजपा के विधायक

Hazaribagh: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही शुरु हो चुकी है। सत्र शुरु होने से पहले आज हजारीबाग Ramnavmi में डीजे बजाने की मनाही को लेकर भाजपा विधायक ने प्रदर्शन किया। हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन के बाहर तख्ती पकड़कर विरोध किया है। वहीं इस मामले को लेकर सदन के अंदर भी विपक्ष ने वेल पर प्रदर्शन किया है।

श्री चैत रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने की रखी मांग

बता दें हजारीबाग में Ramnavmi के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर प्रदीप प्रसाद ने कड़ी नाराजगी जताई है। सदन के बाहर धरने पर बैठे विधायक ने राज्य सरकार पर हिंदुओं के पर्वों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि हजारीबाग के ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल श्री चैत Ramnavmi को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाए और जुलूसों में डीजे बजाने की अनुमति दी जाए। आज सदन के अंदर भी हजारीबाग रामनवमी का मामला उठा है। हजारीबाग में रामनवमी में DJ पर बैन के विरोध में  विपक्ष के विधायक वेल में उतरे है।

अमन कुमार ने की थी उपायुक्त से मुलाकात

बीते कल हजारीबाग Ramnavmi को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने को लेकर हिंदुवादी नेता अमन कुमार ने उपायुक्त से भी मुलाकात की थी। अमन कुमार ने उपायुक्त को बजरंगबली की छायाप्रति भेंट कर रामनवमी के प्रथम मंगला की हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने हजारीबाग की ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने तथा महूदी शोभायात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाने के विषय में पूर्व में किए गए संघर्षों और प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से सकारात्मक पहल की मांग की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर पूर्व जिला उपायुक्त से लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री तक लगातार आवेदन दिए गए, कई बार आंदोलन किए गए और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया गया। कई स्तरों पर आश्वासन भी प्राप्त हुए, लेकिन अब तक इन मांगों का ठोस कार्यान्वयन नहीं हो सका है।उन्होंने महूदी क्षेत्र में लगभग 42 वर्षों के बाद शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान उत्पन्न हुए राजनीतिक विवाद की पूरी पृष्ठभूमि और परिस्थितियों से भी उपायुक्त को अवगत कराया।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पूरे विषय को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख दिखाया और उचित पहल करने का आश्वासन दिया। इसे रामभक्तों के लंबे संघर्ष और प्रयासों का एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Also Read : आदित्य साहू ने CM Hemant पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- झारखंड में आदिवासी अस्मिता,जल ,जंगल,जमीन के व्यापारी हैं हेमंत सोरेन

Saffrn

Trending News

Dhanbad Murder Mystery: भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, दोनों पत्नियों पर...

धनबाद के गोविंदपुर में भाजपा कार्यकर्ता अमृत दास की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोनों पत्नियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारीDhanbad Murder...

Jharkhand Census 2027 Update: CM हेमंत सोरेन ने पूरी की Self...

 झारखंड में जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया शुरू, CM हेमंत सोरेन ने खुद किया पंजीकरण, 15 मई तक चलेगा अभियानJharkhand Census 2027 Update रांची:...

 Ranchi NEET UG 2026 Alert: 21 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर...

 Ranchi में NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर 21 केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट Ranchi...

Dhanbad Honeytrap Case: सोशल मीडिया पर जाल बिछाकर व्यवसायी से लाखों...

 धनबाद के लोयाबाद में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, महिला गिरफ्तार, व्यवसायी से 4 लाख की ठगी, पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कीDhanbad...

Dog Attack News: आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय बच्चे...

धनबाद के गोनोडी ओपी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के बच्चे की मौत, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप, मुआवजे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img