Advertisment

आठ साल की तलाश हुई पूरी, बैंक कैश वैन लूटकांड का फरार सरगना गिरप्तार

औरंगाबाद : आठ साल पुराने बहुचर्चित बैंक कैश वैन लूटकांड मामले में फरार मास्टरमाइंड और लूटेरा गिरोह के सरगना को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी गुड्डू मेहता औरंगाबाद शहर के वार्ड-27 शाहपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक उसपर औरंगाबाद नगर, औरंगाबाद मुफ्फसिल एवं मदनपुर थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है,  जिनमें वह अरसे से फरार चल रहा था।

इनमें सबसे प्रमुख मामला 28 अक्टूबर 2013 को मदनपुर थाना क्षेत्र में औरंगाबाद-देव पथ पर खेसर गांव के पास तत्कालीन मध्य बिहार ग्रामीण बैंक(अब दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक) के कैश वैन को लूटने का है। उस वक्त अपराधियों ने बैंक कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के बाद कुल 43 लाख की रकम लूट ली थी।

लूटकांड के बाद पुलिस ने भादवि की धारा 395, 397, 216ए, 412 एवं 120 बी के तहत मदनपुर थाना कांड संख्या-173/13 दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया था। उस वक्त वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए पुलिस ने लूटकांड के एक सप्ताह के अंदर मामले उद्भेदन करते हुए कुल 10 अपराधियो को लूट की 7 लाख 58 हजार रुपये नगदी, 3 पिस्टल, 1 देशी कारबाईन,  315 बोर के 12 जिंदा कारतूस, 12 बोर का दो खोखा, 12 मोबाइल, कैश वैन लूट की रकम से खरीदी गई एक ब्रांड न्यू सफारी स्ट्रोम, एक सीबीजेड बाइक एवं लूट के पैसे से ख़रीदे गए कपड़े बरामद किए थे। उस वक्त भी इस लूटकांड का मास्टरमाईंड और लुटेरा गिरोह का सरगना गुड्डू मेहता पुलिस के हाथ नही लग सका था। तब से लेकर आजतक पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही थी, जो पूरी हो गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...