Ranchi Cyber Fraud : मोबाइल गुम होते ही खाते से 3.67 लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज

रांची में मोबाइल गुम होने के बाद साइबर अपराधियों ने खाते से 3.67 लाख रुपये उड़ा लिये। पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी।


Ranchi Cyber Fraud : रांची में मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए पीड़ित के बैंक खाते से 3.67 लाख रुपये की निकासी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला राजधानी के रातू रोड क्षेत्र स्थित कमड़े इलाके का है। यहां के निवासी महेंद्र प्रसाद जायसवाल साइबर ठगी के शिकार हुए हैं।


Key Highlights

  • रांची में मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का मामला

  • अपराधियों ने खाते से 3.67 लाख रुपये की निकासी की

  • घटना 27 फरवरी को पिस्का मोड़ से गांधी चौक जाने के दौरान हुई

  • पीड़ित ने एयरटेल से सिम बंद कराने के बाद बैंक में जानकारी ली

  • साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी


Ranchi Cyber Fraud:रास्ते में गिर गया था मोबाइल

महेंद्र प्रसाद जायसवाल ने बताया कि 27 फरवरी को पिस्का मोड़ लाहकोठी से अपर बाजार गांधी चौक जाने के दौरान उनका मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया था। मोबाइल गिरने का अहसास होने पर वे उसी रास्ते पर वापस जाकर तलाश करने लगे, लेकिन मोबाइल नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने एहतियात के तौर पर एयरटेल कंपनी के पास जाकर अपने मोबाइल नंबर का सिम बंद करा दिया।

Ranchi Cyber Fraud:बैंक पहुंचने पर ठगी का चला पता

होली के बाद जब पांच मार्च को वे पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालने के लिए पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से 3.67 लाख रुपये की निकासी हो चुकी है।

खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद वे तुरंत साइबर थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी।

Ranchi Cyber Fraud: साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित के आवेदन के आधार पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल मिलने के बाद अपराधियों ने किस तरह बैंक खाते से पैसे निकाले।

साइबर पुलिस तकनीकी जांच के माध्यम से लेनदेन के स्रोत और संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...