CNG चालकों को राहत : पटना में खुलेंगे 12 नए स्टेशन

पटना : राजधानी में सीएनजी गैस से चलाने वाले वाहन मालिकों के बड़ी सुविधा बहाल की जानी है। जिससे वाहन चालकों को सीएनजी भरवाने के लिए स्टेशन पर लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी। पटना में छह महीने में 12 नए सीएनजी स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। जिससे सीएनजी गैस से चलने वाले चारपहिया, दोपहिया व तीनपहिया वाहनों को ईंधन भरवाने में घंटों लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।

बिहार में लगातार बढ़ते CNG वाहनों की संख्या को देखते हुए गेल की तरफ से लगातार विस्तार का काम किया जा रहा है – गेल इंडिया के महाप्रबंधक अजय सिन्हा

गेल इंडिया के महाप्रबंधक अजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ते सीएनजी वाहनों की संख्या को देखते हुए गेल की तरफ से लगातार विस्तार का काम किया जा रहा है। ताकि सीएनजी उपभोक्ताओं को अपने-अपने वाहनों में ईंधन लेने में हर तरीके से सहूलियत मिल सकें।

CNG Station 1 22Scope News

राजधानी में 38 CNG स्टेशन मौजूद, 12 और बढ़ेंगे

महाप्रबंधक अजय सिन्हा ने कहा कि फिलहाल राजधानी में सीएनजी स्टेशन की संख्या 38 है। लेकिन राजधानी में सीएनजी वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उपभोक्ताओं को ईंधन लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। जिसके कारण गेल इंडिया ने राजधानी में अपने सीएनजी स्टेशन नेटवर्क को और मजबूती देने की योजना बना रही है। जिसके तहत छह महीने से एक साल के अंदर स्टेशन की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी।

बिहटा में 4 व फतुहा में 3 समेत अन्य जगहों पर खुलेंगे स्टेशन

महाप्रबंधक सिन्हा ने कहा कि राजधानी के बिहटा इलाके में चार नए सीएनजी स्टेशन खुलेंगे साथ ही फतुहा में तीन व अन्य जगहों पर भी सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। बता दें कि राजधानी में वर्तमान में सीएनजी गाड़ियों की संख्या 40 हजार के करीब है।

CNG Station 22Scope News

12 नए CNG स्टेशन खुलने से ड्राइवर गदगद

सीएनजी ईंधन लेने के लिए लंबी कतार में इंतजार करना पड़ता है। नए स्टेशन खुलने से हम सीएनजी चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। राजधानी में सीएनजी वाहनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसके लिए नए सीएनजी स्टेशन शुरू करने की जरूरत है। 12 नए स्टेशनों के खुलने से हर सीएनजी चालकों के समय में भारी बचत होगी।

CNG Station 2 22Scope News

यह भी पढ़े : उपमुख्यमंत्री के कार्यालय से LPG सिलेंडर मंगाने की बात बेबुनियाद और भ्रामक – आप्त सचिव शैलेंद्र ओझा

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...