सिवान : सिवान में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान हबीब नगर निवासी 32 वर्षीय फिरोज अंसारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीब नगर निवासी फिरोज अंसारी को बाइक सवार अपराधियों ने उस समय निशाना बनाया
बताया जा रहा है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीब नगर निवासी फिरोज अंसारी को बाइक सवार अपराधियों ने उस समय निशाना बनाया, जब वह मिश्रौली इलाके में मौजूद थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में फिरोज अंसारी को दो गोली लगी, जिसमें एक गोली कनपटी में और दूसरी गोली पेट में लगी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शंकरपुर पंचायत के हबीब नगर निवासी अलीम अंसारी के पुत्र फिरोज अंसारी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा और सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है – SP पूरन कुमार झा
इस मामले में सिवान के एसपी पूरन कुमार झा का कहना है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और जो भी अपराधी इस घटना में शामिल होंगे उन्हें 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी, सिवान पुलिस ने 30 खोए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए
रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


