Commercial Advertisment

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

पटना : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में फिटनेस, खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने संबोधन में खेल मंत्री ने सभी को दैनिक जीवन में बुनियादी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने की अपील की

इस अवसर पर बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनका स्वागत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना के केंद्र प्रभारी सोमेश्वर राव चव्हाण द्वारा बुके एवं शॉल प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में एम रामचंद्रुडु, आईएएस, निदेशक जनगणना, अजय कुमार, अध्यक्ष बिहार ओलंपिक एसोसिएशन व हरिद्वार से पधारे राकेश आचार्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में खेल मंत्री ने सभी को दैनिक जीवन में बुनियादी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने की अपील की और कहा कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि अत्यंत आवश्यक है।

Sports Authority of India 1 22Scope News

फिट इंडिया केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है – मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह

इस अवसर पर खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि फिट इंडिया केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है। हमें अपने दैनिक जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल कर फिटनेस को एक आदत बनाना होगा। ऐसे आयोजन समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सेशन से हुई

कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सेशन से हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात अतिथियों के स्वागत के बाद पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया। फिट इंडिया कार्निवल के दौरान ताइक्वांडो, वुशु एवं योग खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। विभिन्न खेल संघों द्वारा सड़क पर डेमो सत्र आयोजित किए गए, जिससे खेलों और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ उनकी व्यापक दृश्यता सुनिश्चित हो सके।

Sports Authority of India 22Scope News

कार्यक्रम में मल्लखंब, जिम्नास्टिक, अत्या-पत्या, स्केटिंग, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, वुशु, सेपक टकरा, योगासन, जुम्बा व मिनी जिम जैसे खेलों के स्टॉल और प्रदर्शन लगाए गए

कार्यक्रम में मल्लखंब, जिम्नास्टिक, अत्या-पत्या, स्केटिंग, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, वुशु, सेपक टकरा, योगासन, जुम्बा एवं मिनी जिम जैसे खेलों के स्टॉल और प्रदर्शन लगाए गए। उद्घाटन के पश्चात खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सभी खेल स्टॉल एवं डेमो सत्रों का भ्रमण किया व खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रकार फिट इंडिया कार्निवल 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसने समाज में फिट इंडिया आंदोलन को मजबूत करने व लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़े : पटना मैराथन 2026 : दौड़े हजारों कदम, ‘नशामुक्त बिहार’ के संकल्प को मिला जनसमर्थन

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में दूसरी सप्लीमेंट्री...

झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने विशेष अदालत में दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों...

Cyclone Murusu Update: झारखंड में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, रांची...

चक्रवाती तूफान मुरासु का झारखंड में आंशिक असर दिखेगा। 3 नवंबर को रांची समेत 20 जिलों में कोहरा, बादल, बारिश और वज्रपात की संभावना...

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...