Jharkhand: झारखंड में 29 मार्च को तीन मुख्य परीक्षाएं (KVS,NVS,JET) हो रही है लेकिन इन परिक्षाओं को लेकर अब अभ्यर्थियों में रोष है, रोष इसलिए है क्योंकि तीन मुख्य परीक्षाएं एक ही तिथि को हो रही है ऐसे में लाखों अभ्यर्थी जिन्होंने तीनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया उनका दो एग्जाम छूट जाएगा और उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
अभ्यर्थियों के सामने बड़ी समस्या
बता दें झारखंड में केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति और जेट की परीक्षा एक ही दिन हो रही है, तीन 29 मार्च को निर्धारित की गई है। इन तीनों परीक्षाओं का एक ही दिन होने से अभ्यर्थियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
डेट बदलने की उठी मांग
इस मामले में अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से वे इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन परीक्षा तिथि टकराने से उनकी मेहनत पर असर पड़ सकता है। छात्रों ने संबंधित एजेंसियों से परीक्षा की तिथि पुनर्निर्धारित करने की मांग की है, ताकि सभी परीक्षार्थियों को समान अवसर मिल सके।
Highlights


