Big Breaking: Ranchi होटल में फायरिंग के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: Ranchi एयरपोर्ट रोड पर स्थित होटल में हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी प्रिंस खान के तीन गुर्गे आज धनबाद में हुए मुठभेड़ में घायल हुए हैं। अभी इनका इलाज धनबाद में ही चल रहा है। मुठभेड़ के बाद धनबाद पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। लगभग एक सप्ताह पहले Ranchi एयरपोर्ट रोड स्थित होटल में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई थी जिसके बाद इस मामले में प्रिंस खाम का नाम भी सामने आया था पुलिस पर मामले को लेकर कार्रवाई करने का लगातार दबाव बढ़ रहा था जिसके बाद धनबाद पुलिस को इस मामले में आज सफलता मिली।

प्रिंस खान के तीन गुर्गे हुए घायल 

धनबाद जिले के झरिया के भागाबांध ओपी क्षेत्र के जंगल में धनबाद और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल हो गए। पुलिस एनकाउंटर में दो अपराधियों को पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा अपराधी भागने के दौरान घायल हो गया और उसका पैर टूट गया।

घायलों में अमन सिंह उर्फ कुबेर पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन धनबाद के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों हाल ही में रांची के एक होटल में बीते 20 फरवरी को धनबाद के आरा मोड में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। इसी मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पुलिस कर रही थी सर्च ऑपरेशन 

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि Ranchi और धनबाद में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। सूचना मिली थी कि अपराधी भागाबांध इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग टीम बनाकर इलाके में घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग के दौरान दो अपराधियों को गोली लग गई और वे घायल हो गए, जबकि तीसरा अपराधी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया।

घटना के बाद तीनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके से पुलिस ने हथियार, कई मोबाइल फोन और बम भी बरामद किए हैं। बरामद विस्फोटक और अन्य सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।  मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।  SSP ने कहा कि प्रिंस खान के सम्पर्क कुछ सफेद पोश और पत्रकार भी है जिसकी पहचान की जा रही है।

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...