बिहार राज्यसभा चुनाव : वोटिंग खत्म, महागठबंधन को बड़ा झटका, NDA की पांचों सीटों पर जीत लगभग तय

पटना : देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज यानी 16 मार्च को अपने अंतिम चरण में है। 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह नौ बजे से जारी है और चार बजे तक मतदान हुआ। शाम पांच बजे के बाद नतीजे आ जाएंगे।

बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, महागठबंधन को बड़ा झटका

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। इस चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसके चार विधायकों ने वोट नहीं डाला। जानकारी के मुताबिक, फैसल रहमान (RJD) ने मतदान नहीं किया, जबकि कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी अपना वोट नहीं डाला। इसके कारण महागठबंधन के विधायकों का आंकड़ा 37 पर ही रूक गया। वहीं एनडीए के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया है। ऐसे में एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अनुमान है कि उन्हें एनडीए के 38 वोट मिल सकते हैं, जबकि राजद उम्मीदवार एडी सिंह को 37 वोट मिलने की संभावना है। कांग्रेस और राजद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मतदान खत्म होने के बाद अब थोड़ी देर में मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बिहार में NDA के सभी विधायकों ने डाले वोट, महागठबंधन के 4 विधायक संपर्क से बाहर

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी एनडीए गठबंधन के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया। वहीं दूसरी ओर विपक्षी महागठबंधन के 37 विधायकों ने मतदान किया। कांग्रेस के तीन विधायक और राजद का एक विधायक अभी तक मतदान करने नहीं आए हैं।

यह भी पढ़े : बिहार राज्यसभा चुनाव : NDA के सभी विधायकों ने डाला वोट, महागठबंधन के 4 MLA ने अभी तक नहीं की वोटिंग

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सड़कों...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के मकसद से देवघर में 'बिरसा...