Hazaribagh में रामनवमी, ईद व सरहुल को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को शांति समिति की बैठक ,बैठक में उठी सड़क-सुरक्षा की मांगें

Hazaribagh: Hazaribagh जिला प्रशासन ने रामनवमी, ईद और सरहुल जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के उद्देश्य से विभिन्न अखाड़ों और समाज के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में अखाड़ा सदस्यों ने रामनवमी जुलूस के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर जिला प्रशासन को अवगत कराया, जिसमें सड़क मरम्मत का अधर में लटका कार्य, खंभों पर लटकते तारों की मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की मांग प्रमुख रहीं।प्रशासन ने इन सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया तथा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया।

उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बैठक को संबोधित किया

उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी को हजारीबाग की ऐतिहासिक पहचान के रूप में भव्यता से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आम जनता से सहभागिता की अपील की तथा स्पष्ट किया कि धूमधाम से पर्व मनाया जाए लेकिन कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं। जिला स्तर पर सड़क मरम्मत, बिजली व्यवस्था और अन्य सुविधाओं पर काम तेज कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने क्या बताया

Hazaribagh  पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि शांति समिति बैठक में सभी अखाड़ों की सक्रिय सहभागिता रही और सभी ने संयम बरतने का विश्वास दिलाया। सुरक्षा के मद्देनजर शहर से गांव तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है, जिसमें ड्रोन निगरानी और सीसीटीवी का उपयोग शामिल है। इस बार मुख्य मंच जामा मस्जिद चौक के पास के अलावा सभी जुलूस एंट्रेंस पॉइंट्स पर भी मंच बनाए जा रहे हैं ताकि व्यवस्था सुचारू रहे।

रामनवमी को नशा मुक्त मनाया जाएगा

रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि पर्व को यादगार बनाने के लिए महासमिति सक्रिय है। पूरा शहर भगवा रंग में रंगेगा तथा समिति सदस्य सड़कों पर सुरक्षा में सहयोग करेंगे साथ ही कहा कि इस बार रामनवमी को नशा मुक्ति रामनवमी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि हजारीबाग की यह परंपरा दूर-दूर तक फैलानी चाहिए।

 

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...