भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग भागलपुर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन

भागलपुर : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) पटना ने विदेश मंत्रालय की नागरिक केंद्रित पहल ‘पासपोर्ट सेवा-पासपोर्ट आपके द्वार’ के अंतर्गत 17 से 18 मार्च 2026 तक भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग परिसर में दो दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया।

विशेष पासपोर्ट शिविर का आयोजन इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थियों व संकाय सदस्यों को पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया

इस विशेष पासपोर्ट शिविर का आयोजन इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। इस पहल का उद्देश्य शैक्षणिक समुदाय को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं तक सुविधाजनक पहुंच प्रदान करना तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना था। शिविर का संयुक्त रूप से उद्घाटन 17 मार्च 2026 को कॉलेज के प्राचार्य राजू मुलचंदजी तुगनायत और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पटना स्वधा रिजवी (IFS) द्वारा किया गया।

Passport Office 1 22Scope News

विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अंतरराष्ट्रीय अवसरों की संभावनाएं तलाशने की योजना बना रहे हैं

इस शिविर को आवेदकों से विशेषकर उन विद्यार्थियों से जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अंतरराष्ट्रीय अवसरों की संभावनाएं तलाशने की योजना बना रहे हैं, अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। पासपोर्ट मोबाइल वैन की सुविधा के माध्यम से आवेदक स्थल पर ही संपूर्ण पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सके, जिसमें दस्तावेजों का सत्यापन, बायोमेट्रिक विवरण का संग्रहण तथा आवेदन जमा करना शामिल था।

Passport Office 2 22Scope News

शिविर में कुल 95 आवेदन निर्धारित किए गए, जिनमें 18 महिला व 77 पुरुष आवेदक शामिल थे

शिविर में कुल 95 आवेदन निर्धारित किए गए, जिनमें 18 महिला और 77 पुरुष आवेदक शामिल थे। इन सभी आवेदनों का निपटान दो दिवसीय शिविर के दौरान किया जा रहा है, जिससे आवेदकों को स्थल पर ही आवश्यक औपचारिकताएं सुविधाजनक रूप से पूरी करने का अवसर मिला। अधिकांश आवेदक कॉलेज के विद्यार्थी थे जो नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे थे। इस शिविर के माध्यम से उन्हें कॉलेज परिसर में ही सभी औपचारिकताएं पूरी करने की सुविधा मिली, जिससे पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) जाने की आवश्यकता नहीं रही।

Passport Office 3 22Scope News

अप्रैल 2024 से अब तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा आयोजित यह 16वां पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर है

अप्रैल 2024 से अब तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा आयोजित यह 16वां पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर है। बिहार के विभिन्न जिलों तथा प्रमुख संस्थानों में आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से अब तक लगभग 2000 आवेदकों को पासपोर्ट सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। इस प्रकार के जन-संपर्क प्रयासों का उद्देश्य पासपोर्ट सेवाओं को नागरिकों के और निकट लाना और आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल और सुलभ बनाना है।

Passport Office 4 22Scope News

पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर जैसी पहलें पासपोर्ट सेवाओं को अधिक समावेशी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं – क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी

इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी ने कहा कि पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर जैसी पहलें पासपोर्ट सेवाओं को अधिक समावेशी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में इस शिविर के आयोजन के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया और संस्थान के लिए पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। इसी श्रृंखला के अंतर्गत अगला पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर अप्रैल 2026 में नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा, जो पासपोर्ट सेवाओं की पहुंच को और अधिक विस्तारित करने व कुशल, पारदर्शी और नागरिक अनुकूल सेवा प्रदान करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

Passport Office 5 22Scope News

यह भी पढ़े : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा लंबित पासपोर्ट व PCC आवेदनों के निस्तारण हेतु पासपोर्ट अदालत का आयोजन

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...