कोटवा में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 59.28 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पहली कार्रवाई बंगरा क्षेत्र में की गई, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 750 एमएल की 56 बोतल ब्लेंडर प्राइड विदेशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया

इस दौरान पुलिस ने मौके से आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया, जो भोपटपुर थाना क्षेत्र के जसौली जमुनिया का निवासी बताया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई कोटवा बाजार स्थित दुर्गा चौक के समीप की गई, जहां एक स्कूटी की तलाशी में आठ पीएम और ऑफिसर चॉइस ब्रांड की कुल 96 पैक विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही 27,500 रुपए नकद भी जब्त किए गए।

Motihari Wine 1 22Scope News

विदेशी शराब बरामद करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है

इस मामले में पुलिस ने मनीष कुमार को गिरफ्तार किया, जो कोटवा थाना क्षेत्र के दीपाउ गांव का रहने वाला है। कोटवा थानाध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कुल 59.28 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Motihari Wine 2 22Scope News

यह भी पढ़े : SSB और DRI टीम बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 37 लाख के 11,550 किलो कद्दू के बीज जब्त

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...