25 साल से अधिक राजनीतिक अनुभव, 9 विभाग में मंत्री, 2 बार विधायक व विधान परिषद

पटना : बिहार में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने एक मजबूत स्तंभ की तरह काम करते रहे है। बिहार की प्रगति के लिए मुख्यमंत्री व अन्य विभाग के साथ हर कदम पर हाथ बंटाकर महत्वपूर्ण कार्य किया है। 25 साल से अधिक राजनीतिक अनुभव प्राप्त चौधरी ने विकास कार्यों के साथ जदयू व भाजपा संगठन में सकारात्मक समन्वय बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है। जिससे बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से जन-जन के लिए कार्य कर रही एनडीए सरकार आज बेहद मजबूत स्थिति में खड़ी नजर आ रही है।

सम्राट का शहरी विकास, पंचायती राज, वाणिज्यकर, उद्योग, वित्त समेत कई विभाग में दिया महत्वपूर्ण योगदान

वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकारों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सबकी नजर तब पड़ी जब वे अपने पिता शकुनी चौधरी का राजनैतिक कार्य में हाथ बंटाते थे। शुरू से ही गंभीर तौर तरीके से अपने काम को सहज पूर्वक पूरा करने की आदत बचपन से ही रही है। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2000 से 2004 तक विधायक के तौर पर विधानसभा में गरीब व पिछड़ो के लिए मजबूती से आवाज उठाने वाले सम्राट चौधरी ने शहरी विकास, पंचायती राज, वाणिज्यकर, उद्योग, वित्त, पशुपालन व मत्स्य विभाग समेत विधान परिषद में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शायद आज यही वजह है कि एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार सम्राट चौधरी ही मानें जा रहें है।

2025 की जीत में निर्णायक सूत्रधार डिप्टी CM सम्राट चौधरी

2025 की एनडीए को प्रचंड बहुमत से मिलने वाली जीत को राजनैतिक जानकार बताते है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों के साथ सम्राट चौधरी के निर्णायक फैसलों ने भी अहम भूमिका निभाया है। बिहार में एनडीए को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रूप में दूसरे चेहरे के तौर पर सम्राट चौधरी पहले दावेदार साबित हो रहे है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गयाजी जिले को दी 744 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 140 योजनाओं का किया शिलान्यास

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...