बिहार दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पवेलियन का निदेशक अनिल कुमार ने किया परिभ्रमण

पटना : बिहार दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRS) के पवेलियन का रविवार को विभागीय निदेशक अनिल कुमार ने परिभ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष बिहार दिवस का थीम ‘उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार’ रखा गया है। इस थीम के अनुरूप पवेलियन में आम जनता को सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया – विभागीय निदेशक अनिल कुमार

उन्होंने पवेलियन में लगी राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि इस बार का बिहार दिवस कई मायनों में खास है। इसके साथ ही उन्होंने यहां वर्चुअल सेल्फी प्वांइट पर सेल्फी भी ली और कहा कि यह आगंतुकों के लिए नया और अनोखा अनुभव होगा। इस बार पवेलियन का मुख्य आकर्षण केंद्र वर्चुअल सेल्फी पॉइंट रहा, जहां दर्शकों की लंबी कतारें लगी दिखाई दीं। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अखबारों में छपी अपनी तस्वीरों के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। यहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के ‘सात निश्चय’ भाग 1, 2 और 3 की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, राज्य की विकास यात्रा को दर्शाते जीवंत चित्रों और वीडियो के माध्यम से प्रगति से भरी तस्वीरें प्रस्तुत की जा रहीं हैं।

Public Relations Department 1 22Scope News

पवेलियन में बिहार के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं और अन्य प्रकाशन सामाग्रियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं

पवेलियन में बिहार के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं और अन्य प्रकाशन सामाग्रियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। विशेष रूप से बिहार समाचार पत्रिका का निशुल्क वितरण किया जा रहा है, जो आगंतुकों के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है। कार्यक्रम के तीनों दिनों विभाग के पवेलियन में विशेष सांस्कृतिक आयोजन किया गया है। इनमें बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक नृत्य और गीत-संगीत की जीवंत प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहीं हैं। इसके अलावा, लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि विचारों को भी प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया।

Public Relations Department 22Scope News

विभागीय निदेशक के साथ कई अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, अपर सचिव विधुभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय, विशेष कार्य पदाधिकारी(ओएसडी) कुमारिल सत्यनंदन, उपनिदेशक डॉ. नीना झा, उपनिदेशक लाल बाबू सिंह, उपनिदेशक सह नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार पाठक, सहायक इलेक्ट्रॉनिक अभियंता रिचा रानी, सहायक निदेशक राजेश चंद्र व पवन सिन्हा, अन्य वरीय एवं कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- बिहार की ग्रामीण सड़कों पर दौड़ रहा है राज्य के विकास का रथ

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...