गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को BRICS CCI WE Summit 2026 में ट्रेलब्लेज़र अवार्ड से सम्मानित किया गया, महिला सशक्तिकरण में योगदान को सराहा गया।
BRICS Summit 2026 नई दिल्ली: झारखंड की गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026’ में प्रतिष्ठित ‘वुमेन एम्पावरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। राजधानी दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश के कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
BRICS Summit 2026 : हर महिला के संघर्ष और सपनों को समर्पित सम्मान
सम्मान प्राप्त करने के बाद कल्पना सोरेन ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि झारखंड की हर ‘मंईयाँ’ और दुनिया भर की उन महिलाओं को समर्पित किया, जो अपने परिवार, समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं व्यापार, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष और शासन जैसे क्षेत्रों में बाधाओं को पार कर नई ऊंचाइयों को हासिल कर रही हैं और विकास को गति दे रही हैं।
Key Highlights
कल्पना सोरेन को BRICS CCI WE Summit 2026 में ट्रेलब्लेज़र अवार्ड मिला
महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
पुरस्कार को झारखंड की हर महिला को समर्पित किया
हाशिए की महिलाओं को अवसर देने पर दिया जोर
समावेश के साथ निष्पक्षता सुनिश्चित करने की बात कही
हाशिए की महिलाओं को अवसर देने पर जोर
कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की आवाज को सुनने और उन्हें अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि उद्यमी और बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं।
समावेश के साथ निष्पक्षता भी जरूरी
अपने हालिया लंदन दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ रही झारखंड की छात्राओं का संघर्ष और संकल्प प्रेरणादायक है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला सशक्तिकरण केवल समावेश तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें निष्पक्षता भी सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि हर महिला को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का समान अवसर मिल सके।
इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, एनआईसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह, पूर्व बीआरआईसीएस शेरपा संजय भट्टाचार्य, अभिनेत्री शबाना आज़मी, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Also Read : CM Hemant व कल्पना सोरेन से मिले ऑक्सफॉर्ड,एडिनबर्ग के स्कॉलर्स, मुख्यमंत्री का जताया आभार…
Highlights


