By-Poll Results 2022: चार राज्यों की पांच सीटों पर काउटिंग शुरू, इन प्रत्याशियों पर है सभी की नजर

By-Poll Results 2022: चार राज्यों की पांच सीटों पर काउटिंग शुरू- चार राज्यों की

पांच सीटों पर काउटिंग शुरू हो गई है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई है.

रुझानों के बाद दोपहर तक प्रत्याशियों के हार-जीत की तस्वीर साफ हो जाएंगी.

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट,

बालीगंज विधानसभा सीट के अलावा छत्तीसगढ़ के खैरागढ़,

महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट

और बिहार के बोचहां की एक-एक विधानसभा सीट शामिल है.

इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था.

ये सीट बना हाईप्रोफाइल

बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया. इस हाईप्रोफाइल सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा का सामना बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल से हुआ. यह सीट बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से खाली हुई थी. वहीं बीजेपी छोड़ टीएमसी का दामन थामने वाले बाबुल सुप्रियो की किस्मत का भी आज फैसला होगा. टीएमसी ने बाबुल सुप्रियो को बालीगंज विधानसभा से उपचुनाव लड़ाया.

बोचहां विधानसभा सीट पर हुआ था उपचुनाव

बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से डॉक्टर गीता देवी और राष्ट्रीय जनता दल से अमर पासवान प्रत्याशी हैं. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने बेबी कुमारी और कांग्रेस ने तरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि वीआईपी विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बोचहां सीट पर उपचुनाव कराया गया था. इस सीट पर बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर टिकी हुई है.

आसनसोल सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा की जीत निश्चित है- बाबुल सुप्रियो

बालीगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटों की गिनती जारी है. बालीगंज सर्कुलर रोड स्थित डेविड हेयर कैंपस में बनाए गए काउंटिंग सेंटर के बाहर पहुंचे बाबुल सुप्रियो ने कहा कि आसनसोल लोकसभा उनकी पुरानी सीट है. वहां से शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के उम्मीदवार हैं और उनकी जीत निश्चित है. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि हम दोनों (बाबुल सुप्रियो और शत्रुघ्न सिन्हा) मिलकर यहां की जनता के लिए काम करेंगे.

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी

आसनसोल लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है. इस सीट पर भाजपा हैट्रिक तो तृणमूल इतिहास रचने का दावा कर रही है. आसनसोल में स्थित एक निजी संस्थान में बनाये गए काउंटिंग सेंटर के अंदर से लेकर बाहर तक राज्य और केंद्रीय बलों की कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. मतगनना सेंटर में आने व जाने वाले तमाम लोगों की बारीकी से जांच की जा रही है.

By-Poll Results 2022: बंगाल में TMC को बड़ी लीड, बाबुल सुप्रियो 8458 वोट से आगे

Rupi Soren Health: रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी, Brain और...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में मंगलवार को फिर उतार-चढ़ाव आया। ब्रेन और किडनी से जुड़ी परेशानी के बाद डॉक्टर...

Jharkhand Para Teacher: 15 हजार पारा शिक्षकों के लिए Assessment Exam,...

झारखंड में करीब 15 हजार पारा शिक्षक तीसरी Assessment Exam में शामिल होंगे। 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन होगा। पास होने...

Jharkhand High Court: नामकुम अंचल के दो अधिकारी गिरफ्तार, दाखिल-खारिज दस्तावेज...

झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद ACB ने नामकुम अंचल के तत्कालीन सीआई मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार को गिरफ्तार किया।Jharkhand...