रामनवमी के दिन CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, अभिभावकों और परीक्षार्थियों से की गई ये खास अपील

Jharkhand: CBSE द्वारा 27.03.2026 को आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा के दिन रामनवमी पर्व के संयोग को देखते हुए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षार्थियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। रामनवमी के अवसर पर शहर में निकलने वाले पारंपरिक जुलूसों, संभावित भीड़ और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार की गई है। परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग (रूट डायवर्जन) निर्धारित किये गये हैं।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और परीक्षार्थियों से की ये अपील

जिला प्रशासन द्वारा अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जुलूस मार्ग एवं परीक्षा केंद्रों के बीच समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं।

परीक्षार्थी समय से पहले पहुंचे सेंटर

साथ ही जिला प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान कुछ क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना को देखते हुए अभिभावकों से अपील की गयी है कि वे परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की योजना बनाएं। साथ ही परीक्षार्थियों से समय से पहले घर से निकलने तथा निर्धारित मार्ग एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी है।

सोशल मीडिया निगरानी एवं अपील

जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट/वीडियो साझा करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।

जिला प्रशासन रांची द्वारा परीक्षा एवं पर्व दोनों का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...