CSP से पैसे लूटे, फिर चल दिए प्रभु राम के दर्शन करने, पुलिस का खुलासा

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में कुछ ऐसा वाक्या सामने आया है जहां तीन अपराधी फैमिली ट्रिप के लिए संगठित तरीके से सीएसपी लूटकांड को अंजाम दिया। उसके बाद पैसे का बंटवारा करने के बाद कोई अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने चला गया तो कोई खूबसूरत वादियों का नजारा लेने नेपाल पहुंच गया। पुलिस की इन पर नजर बनी हुई थी। इंस्टाग्राम पर जब फैमिली ट्रिप का अपराधियों ने फोटो पोस्ट किया तो सभी धरे गए।

CSP संचालक रौशन कुमार से अपराधियों ने हथियार के बल पर साढ़े 3 लाख की लूट की थी

दरअसल, सीतामढ़ी के मेजरगंज के मुबारकपुर में सीएसपी संचालक रौशन कुमार से अपराधियों ने हथियार के बल पर साढ़े तीन लाख की लूट की थी। इस घटना में पुलिस ने तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मोबाइल से पैसे की गिनती का वीडियो बनाया और उसके बाद बराबर हिस्सेदारी में पैसे बांटकर भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या को निकल गया। वहीं अन्य दो बदमाश नेपाल भाग गए।

Sitamarhi Police 1 22Scope News

पुलिस की टीम लगातार इन अपराधियों की धरपकड़ को लेकर लगी रही

पुलिस की टीम लगातार इन अपराधियों की धरपकड़ को लेकर लगी रही और आखिरकार अयोध्या जंक्शन से उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। जिसके बाद पुलिस ने इनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। साथ ही साथ पुलिस ने इन बदमाशों के पास लूट के 12,950 नगद बरामद किए। लूट में इस्तेमाल किए हथियार और बाइक को बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश कन्हाई राय पूर्व में बैंक लूटकांड मामले में भी जेल जा चुका है जो इस घटना में लाइनर का काम कर रहा था।

सदर DSP के नेतृत्व में पुलिस ने लाइनर सहित 3 बदमाश को गिरफ्तार कर इस घटना का उद्वेदन किया है

आपको बता दें कि 20 मार्च को मेजरगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सीएसपी संचालक रोशन कुमार के केंद्र पर हथियारबंद बदमाश दिनदहाड़े 3.50 लाख लूटकर पुलिस को खुली चुनौती दिया था। जिसके बाद सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लाइनर सहित तीन बदमाश को गिरफ्तार कर इस घटना का उद्वेदन किया है। गिरफ्तार बदमाशों में कन्हाई राय, सूरज महतो और फेकन शामिल है।

Sitamarhi Police 22Scope News

यह भी पढ़े : मधेपुरा में दिनदहाड़े बैंक लूट से मचा हड़कंप, फायरिंग से दहशत, सेंट्रल बैंक में 3 हथियारबंद बदमाशों का धावा

अमित कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img