देवघर डीसी-एसपी का आग्रह, ‘घर को बनाएं आस्था का गृह’

देवघरः सावन पूर्णिमा को लेकर देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के चारों दरवाजों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि कोविड नियम को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है।

उपायुक्त ने कहा कि कोविड के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी को सुरक्षित रखना है और इसको लेकर आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को बंद किया गया है वहीं पारंपरिक पूजा पंडा समाज के लोग सुबह शाम कर रहे हैं। ऐसे श्रद्धालु जो दूसरे राज्य से जानकारी के अभाव में यहां पहुंचते हैं तो उनको प्रेम से समझाकर वापस भेजना है, इसके लिए प्रचार प्रसार की भी जरूरत है।

वहीं एसपी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि विधि-व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है।  सुरक्षा के दृष्टिकोण से घर पर रहें और सुरक्षित रहें और घर को ही आस्था का गृह बनाएं।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...