Advertisment

अपने ‘लाडला’ को मनाते दिखे अनंत सिंह, जेल से बाहर आते ही घोड़े को पुचकारते बाहुबली MLA

पटना : बिहार की सियासत में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह जेल से बाहर आने के बाद अपने चिर-परिचित अंदाज में वापस लौट आए हैं। बाहुबली छवि और अपने अनोखे शौक के लिए चर्चा में रहने वाले विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे अपने सबसे चहेते घोड़े ‘लाडला’ को मना रहे हैं व दुलार रहे हैं। लंबे समय तक सलाखों के पीछे रहने के बाद भी अपने घोड़े लाडला को लेकर उनका प्रेम कम नहीं हुआ है। अनंत की रिहाई ने न केवल मोकामा की राजनीति में हलचल तेज कर दी है, बल्कि उनके समर्थकों के बीच उनके निजी शौक भी फिर से चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

Video में दिख रहा है कि अनंत सिंह अपने घोड़े ‘लाडला’ को दुलार रहे हैं

वीडियो में दिख रहा है कि अनंत सिंह अपने घोड़े ‘लाडला’ को दुलार रहे हैं। उसे मना रहे हैं। प्यार कर रहे हैं। अपनी बातों से समझा रहे हैं। उनके आसपास आठ-10 लोग इसे देख रहे हैं। मगर, ऐसा लग रहा है कि लाडला ‘छोटे सरकार’ रूठ गया है। अनंत सिंह अपने लाडला को प्यार से मना रहे हैं। अनंत सिंह इन दिनों अपनी जेल से रिहाई और बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरणों के कारण चर्चा में हैं। लंबे समय बाद अपने आवास पर लौटने के बाद उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ रहा है। जेल से बाहर आते ही जब फुर्सत के पल मिले तो ‘लाडला प्रेम’ दिखा।

Anant Singh 1 4 22Scope News

मोकामा विधानसभा क्षेत्र से अनंत सिंह कई बार MLA रह चुके हैं

बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से अनंत सिंह कई बार विधायक रह चुके हैं। अपनी दबंग छवि और बेबाक अंदाज के कारण उन्हें ‘छोटे सरकार’ कहा जाता है। वे न केवल राजनीति बल्कि अपने लग्जरी शौक जैसे कि अजगर पालना, विदेशी घोड़े रखना और हाथी पालने के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। एके-47 रिकवरी केस समेत कई मामलों के चलते उनकी विधायकी भी चली गई थी।

Anant Singh 4 22Scope News

यह भी पढ़े : कल जेल से रिहा हुए थे अनंत सिंह, आज पहुंचे बाढ़, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...

Ranchi University Admission 2026: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक...

Ranchi University Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी ने 9 सितंबर, 2026 को होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) में शामिल होने के इच्छुक छात्रों...

Piparwar CISF Coal Raid: कुजू में कोयला तस्करी पर CISF की...

Piparwar CISF Coal Raid, पिपरवार: पिपरवार-NK की CISF टीम ने कुजू इलाके में कोयले की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 126 टन...