हजारीबाग में रामनवमी का हुआ आगाज, 8 किलोमीटर जुलूस मार्ग में 100 से अधिक सेवा कुटीर

Hazaribagh: जब पूरे देश भर का रामनवमी समाप्त हो जाता है तो हजारीबाग में यह पर्व का आगाज होता है. यही इस पूरे देश भर में अलग पहचान देती है। 8 किलोमीटर के जुलूस मार्ग को पूरा करने में लगभग 30 से 35 घंटा लगता है। राम भक्तों का जनसैलाब सड़कों पर आता है।  राम भक्तों को सेवा देने के लिए जुलूस मार्ग में लगभग 100 से ऊपर शिविर लगाया गया है. जो कई तरह की सेवा राम भक्तों को देगी

हजारीबाग में रामनवमी का हुआ आगाज

हजारीबाग का ऐतिहासिक रामनवमी पर्व का आगाज हो चुका है। आने वाला 36 घंटा शहर राममय रहेगा। यह अनुमान लगाया जाता है कि इस जुलूस में लगभग चार से पांच लाख लोग पहुंचते हैं। राम भक्तों को परेशानी ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारी तो करती ही है इसके अलावा कई समाजसेवी, संगठन, राजनेता शिविर लगते हैं. जहां राम भक्तों को शुद्ध पेयजल ,गुड़ चना और भोजन उपलब्ध कराया जाता है। सेवा देने वालों में महिला समाजसेवियों की भी संख्या इस बार अधिक देखने को मिल रही है।

शेफाली गुप्ता ने किया मंच का उद्घाटन

समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने अपने मंच का उद्घाटन किया है. यह मंच 36 घंटे तक राम भक्तों को विभिन्न तरह की सेवा उपलब्ध कराएगी. जिसमें शुद्ध पेयजल, चना गुड़ दिया जाएगा. इन्होंने कहा कि हिंदू का अर्थ ही होता है समाज के सभी वर्गों को मदद पहुंचा. इसी उद्देश्य से शिविर लगाया गया है।

सांसद सेवा केंद्र में मिलेगी ये सुविधाएं

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का सांसद सेवा केंद्र लोगों को 36 घंटे तक सेवा उपलब्ध कराएगा। जिसमें उन्हें शुद्ध पेयजल से लेकर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यही नहीं कोई राम भक्त चोटिल होंगे तो उन्हें अस्पताल ले जाने की भी व्यवस्था की गई है। उनके सेवा केन्द्र में महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। कार्यालय में महिलाएं आराम कर सकती हैं । जहां उन्हें कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अगर किसी का बच्चा गुम होता तो उसे बच्चों को भी उसके परिवार वालों से मिलाया जाएगा ।

सांसद मनीष जायसवाल ने क्या कहा

सांसद ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी इसलिए ही खास है कि समाज का हर एक तबका का सहभागिता होता है।हजारीबाग में इस बार 100 से अधिक शिविर लगाया गया है। हर शिविर का एकमात्र उद्देश्य राम भक्तों को सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि उत्साह में किसी भी तरह की कमी ना हो।

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...