पूर्णिया में पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू, अग्निपीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहयता

पटना : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत पटराहा पंचायत के बेलदारी डोबियाही मुसहरी टोला वार्ड संख्या-8 में बीते दिनों भीषण आग लगने से 21 परिवारों के घर, एक मोटरसाइकिल तथा नगद राशि सहित सभी सामान जलकर राख हो गए थे। आज निर्दलीय सांसद व कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव घटनास्थल पर पहुंचे और सभी अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की।

MP पप्पू यादव ने आश्वासन दिया कि सभी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री, साड़ी एवं लुंगी कल उपलब्ध कराई जाएगी

इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने आश्वासन दिया कि सभी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री, साड़ी एवं लुंगी कल उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार एवं पूर्णिया के जिलाधिकारी से आग्रह किया कि सभी प्रभावित परिवारों को अविलंब इंदिरा आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार के राजस्व मंत्री से भी आग्रह किया कि सभी 21 अग्निपीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।

MP Pappu Yadav 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : पप्पू यादव को गर्दनीबाग मामले में मिली बेल

Jharkhand Crime: चोरी की बाइक से 7 बार बिना हेलमेट चला...

रांची के डोरंडा से चोरी हुई बाइक सात बार बिना हेलमेट चलती मिली। जगन्नाथपुर, धुर्वा, सिंह मोड़ और रिंग रोड में ई-चालान कटा, फिर...

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: 5800 पदों पर भर्ती का रास्ता...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 से 21 अक्टूबर तक होंगे और परीक्षा 19...

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...