वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore पहुंचे हजारीबाग, विष्णुगढ़ पहुंच पीड़ित परिवार से की मुलाकात; हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Jharkhand: झारखंड के वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore हजारीबाग पहुंचे और हजारीबाग पहुंचकर उन्होंने विष्णुगढ़ में दरिंदगी के बाद 12 साल की मासूम की हत्या मामले में वरीय अधिकारियों से जांच कहां तक पहुंची इसकी जानकारी ली। साथ ही मंत्री ने विष्णुगढ़ पहुंच के पीड़ित परिवार से भी मुलाकात किया और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

वित्तमंत्री ने दी 1 लाख की सहायता राशि

वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore ने मंत्रीमद से पीड़ित परिवार को तुरंत ₹1,00,000 की आर्थिक मदद भी की है और स्थानीय जिला प्रशासन को यह दिशा निर्देश दिया है की पूरी परिवार की हर संभव मदद की जाए।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद हजारीबाग के सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और कहा कि सरकार की पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है और समाज में इस प्रकार की दरिंदगी के लिए कोई जगह नहीं है।

एक मां ने अपनी बेटी को खोया है और इसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है परंतु अब परिवार के पुनरुत्थान के लिए सरकार के द्वारा कुछ कार्य किया जा रहे हैं।

पीड़ित परिवार को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा

आज पार्टी के प्रभारी के राजू के निर्देश पर सरकार का नुमाइंदा बनकर आज यहां पहुंचा हूं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति को जाना है । उन्होंने कहा कि निसंदेह यह एक हृदय को झकझोर देने वाली एक घटना है और समाज में इस प्रकार की घटना के लिए कोई जगह नहीं है।

सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद पीड़ित परिवार को किया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने मद से ₹100000 की मदद पीड़ित परिवार को तत्काल कर रहे हैं एवं जिला प्रशासन को यह निर्देश दिया है कि पोक्सो एक्ट के तहत दर्द हुए मामले में के लिए जो सरकारी मुआवजा है उसका 25 फीसदी राशि तुरंत परिवार को दिया जाए साथ ही स्थानीय बीडीओ को यह निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार को तुरंत मैया योजना जैसे योजनाओं से जोड़ा जाए।

1 से 2 दिनों के अंदर पुलिस आरोपी तक पहुंच जाएगी….

पुलिसिया जांच के बारे में बात करते हुए मंत्री Radha Krishna Kishore ने कहा कि 1 से 2 दिनों के अंदर पुलिस आरोपी तक पहुंच जाएगी एवं उन्होंने पुलिस प्रशासन को दिशा निर्देश दिया है कि इस प्रकार की सजा उस आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत दिलवाने का काम करें जिससे कि राज्य में यह उदाहरण सेट हो और इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने वाले एवं सोने वाले लोग भी इस प्रकार के खिलौने हरकत करने के पहले 10 बार सोचे।

मंत्री ने भाजपा पर बोला हमला

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला किया है और कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस पूरे मामले में राजनीति कर रही है । मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सदन में कभी चर्चा की मांग नहीं की है वही इस पूरे मामले को लेकर जब आज हजारीबाग बंद एवं राज्य सरकार पर भारतीय जनता पार्टी हमला कर रही है तो क्या भारतीय जनता पार्टी ने एक बार में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मामले में जांच की मांग की और क्या संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल से भारतीय जनता पार्टी का कोई नुमाइंदा मिला है । उन्होंने इस घिनौने वारदात को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...