बख्तियारपुर-मोकामा सफर अब मिनटों में : फोरलेन का काम अंतिम चरण में, जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति

पटना : राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के क्रम में महत्वपूर्ण परियोजना बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा मार्ग) के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद करीब 45 किलोमीटर की दूरी तय करना वाहनों के लिए काफी आसान होगा। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पथ के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। इसे यात्रियों के आवागमन के लिए जल्द खोल दिया जाएगा।

पथ निर्माण विभाग बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य कर रहा है

राज्य में सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में पथ निर्माण विभाग बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा लिंक पथ) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य कर रहा है। यह पथ करजान (बख्तियारपुर ताजपुर पुल) अथमलगोला से शुरू होकर बाढ़, पंडारक मोड़, शिवनार, मोकामा और फिर यहां से मोकामा बाजार होकर बाटा चौक तक जाता है।

लिंक पथ के चौड़ीकरण कार्य के बाद आसपास के क्षेत्रों का जुड़ाव राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग से आसान होगा – सचिव पंकज कुमार पाल

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल का कहना है कि लिंक पथ के चौड़ीकरण कार्य के बाद आसपास के क्षेत्रों का जुड़ाव राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग से आसान होगा। एनएच-31 के जाम की समस्या से स्थाई तौर पर छुटकारा मिलेगा। साथ ही कृषि अधारित रोजगार और विपणन की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ आसपास के इलाकों में रोजगार की संभावनओं को मजबूती मिलेगी।

फैक्ट फाइल

अथमलगोला से मोकामा बाटा चौक तक लिंक रोड चौड़ीकरण का कार्य

सड़क की लंबाई कुल 45.70 किलोमीटर

परियोजना की लागत, ₹249.881 करोड़

सड़क की चौड़ाई 6.50 मीटर से फोर लेन के रूप में 11.00 मीटर

यह भी पढ़े : आज से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...