Ramayana का टीजर हुआ रिलीज, रनबीर कपूर के लुक ने जीता फैंस का दिल

Ramayana Teaser Release: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है और इस दिन को और खास बनाया गया है Ramayana का टीजर रिलीज कर के। रामभक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है और इन टीजर को देखने के बाद सबका मन गदगद भी हो गया है। टीजर की एडिटींग भी बेहद तरीके से की गई है। टीजर में खासतौर पर प्रभु श्री राम के किरदार में रनबीर कपूर को दिखाया गया है इस दौरान मां सीता और लक्ष्मण भी साथ दिखाए गए लेकिन उनका फेस साफ नहीं दिखाया गया है इससे पता चल रहा है कि ट्रेलर में मेकर्स कुछ और खास दिखाने वाले हैं।

https://youtu.be/YleIZgpTF6w?si=xo-hOnlmJDH5VBKt

Ramayana के टीजर में क्या है

टीजर की शुरुआत में जटायु को दिखाया गया है,उसके बाद प्रभु श्री राम को धनुष लिए दिखाया गया है।टीजर के पहले पार्ट में श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण को वनवास के लिए निकलते दिखाया गया है। रनबीर कपूर श्रीराम के किरदार में काफी आकर्षक लग रहे हैं।टीजर में सिर्फ एक ही डॉयलॉग है..राम। टीजर के दूसरे पार्ट में श्रीराम को हथियार चलाते, युद्ध करते हुए दिखाया गया है। टीजर के अंत में रावण को भी पीछे से दिखाया गया है रावण के पुष्पक विमान को भी काफी आकर्षक बनाया गया है।अंत में एक तस्वीर आती है जिसमें राम को नीले रंग में और रावण को लाल रंग में दिखाया गया है। सांकेतिक रुप से राम को शांत और रावण को क्रोध, अंहकार में दिखाया गया है।

टीजर किया जा रहा है शेयर

टीचर रिलीज होते ही काफी वायरल हो रहा है। बड़े-बड़े स्टार्स भी इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल में शेयर कर रहे हैं। बता दें इस दीवाली फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

 

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...